हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मलाइका अरोड़ा के असली पिता नहीं थे अनिल मेहता! उम्र में सिर्फ 12 साल का अंतर

Malaika Arora Step Father Passed Away: बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों में आने वाली मलाइका अरोड़ा के परिवार पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके पिता अनिल मेहता का निधन हो गया। लेकिन, अब पता चला है कि अनिल उनके सौतेले पिता थे।

विज्ञापन

Malaika Arora Real Father : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर ने आज पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि अनिल मेहता, मलाइका के असली पिता नहीं थे बल्कि सौतेले पिता थे। दोनों की उम्र में केवल 11 साल का अंतर है। बता दें कि बुधवार को अनिल मेहता की कथित तौर पर आत्महत्या करने से मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार वह बांद्रा में छठी मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी से गिर गए थे। उनकी मौत हादसा है या आत्महत्या यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अनिल मेहता का जन्म 11 फरवरी 1962 को हुआ था। वहीं, मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को हुआ था। इस तरह से दोनों की उम्र में सिर्फ 11 साल का अंतर है। मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली ईसाई हैं जिन्होंने अनिल मेहता के साथ शादी की थी। अनिल मेहता भारत की सीमाई शहर फजिल्का के रहने वाले थे। मलाइका की उम्र सिर्फ 11 साल थी जब दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद मलाइका अपनी मां और बहन अमृता के साथ चेंबूर चली गई थीं। इसके बाद जॉयस ने सिंगल मॉम रहते हुए अपनी दोनों बच्चियों का पालन-पोषण किया था।

जॉयस के दूसरे पति थे अनिल मेहता!

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जॉयस ने अनिल मेहता से शादी करने से पहले एक और शादी की थी। अपने पहले पति के साथ ही वह मलाइका और अमृता की मां बनी थीं। बाद में दोनों अलग हो गए थे। मलाइका के असली पिता कौन हैं इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। इसे लेकर बुधवार की शाम को मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट भी शेयर की। हालांक‍ि कहा जाता है क‍ि वह मलाइका और अमृता को बेहद प्‍यार करते थे। इसी वजह से कभी भी यह बात नहीं उठी क‍ि वह उनके सौतेले प‍िता हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola