फेम से शेम तक, जानें कौन है America Got Talent फेम दुनिया का सबसे लंबा सिख; 500 ग्राम हेरोइन संग गिरफ्तार

Former Constable Jagdeep Singh: पंजाब पुलिस के पूर्व कांस्टेबल जगदीप सिंह 7 फीट 6 इंच लंबे हैं और उनको दुनिया का सबसे लंबा सिख कहा जाता है। पंजाब के तरनतारन से उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

jagdeep singh

image credit: X

Former Constable Jagdeep Singh: किसी का समय कब बदल जाए यह कोई नहीं कह सकता है। जिस इंसान का आज बहुत फेम है कब उसे लोग शेम कहने लगें यह कोई नहीं जानता है। कुछ ऐसा ही हुआ है पंजाब पुलिस में 7.6 फुट के कॉन्सटेबल रहे जगदीप सिंह को स्टेट ऑपरेशन सेल ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। जगदीप सिंह America Got Talent में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में वह कई बार हिस्सा ले चुके हैं और उनको दुनिया का सबसे लंबा सिख भी कहा जाता है।

विज्ञापन

Australia Got Talent का भी रहे हिस्सा

विज्ञापन

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस के पूर्व कांस्टेबल जगदीप सिंह 7 फीट 6 इंच लंबे हैं और उनको दुनिया का सबसे लंबा सिख कहा जाता है। वह बीर खालसा समूह का हिस्सा थे, जो पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन करते थे। 2019 में अमेरिका गॉट टैलेंट पर अपने एक प्रदर्शन में जगदीप अपने चारों ओर नारियल और तरबूज लेकर जमीन पर लेट गए, जबकि बीर खालसा समूह के संस्थापक कंवलजीत सिंह ने उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें हथौड़े से तोड़ दिया। इस समूह ने Australia Got Talent में भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

अमेरिका जाने वाला था जगदीप

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम को सूचना मिली थी कि वह हेरोइन का धंधा कर रहा है। इसी के आधार पर सेल ने तरनतारन में आरोपी को को गिरफ्तार कर लिया। उनके के साथ उसके दो अन्य साथी भी थे। टीम ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। खबर तो यह भी थी कि आरोपी जगदीप सिंह कुछ दिनों में अमेरिका भी जाने वाला था। उल्लेखनीय है कि जगदीप सिंह अपने कद काठ के कारण काफी चर्चा में रहता था। कुछ महीने पहले ही उसने पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद से इस्तीफा दे दिया था।

पुलिस करेगी जांच

विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने कहा कि जगदीप को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने कहा कि वे नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल पूरे सांठगांठ की जांच करेंगे। पुलिस टीमों ने हेरोइन जब्त करने के अलावा उनकी इनोवा कार भी जब्त कर ली है, जिसमें वे हेरोइन की खेप सप्लाई करने जा रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ