Ameesha Patel कर रहीं सीक्रेट डेटिंग? करोड़पति बिजनेसमैन के साथ कोजी होते तस्वीर वायरल

Ameesha Patel Dating Rumors: एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपनी एक तस्वीर से डेटिंग की खबरों को हवा दे दी है। करोड़पति बिजनेसमैन के साथ उन्हें कोजी होते देख फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

Ameesha Patel

Ameesha Patel.

Ameesha Patel Dating Rumors: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनकी शादी का इंतजार फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं। इस लिस्ट में अमीषा पटेल भी शामिल हैं, जो इस वक्त डेटिंग को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जी हां, सनी देओल की ‘सकीना’ चोरी-छिपे करोड़पति बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनकी वायरल तस्वीर देखकर फैंस का कहना है। अमीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें बिजनेसमैन निरवान बिड़ला के साथ कोजी होते देखा जा सकता है। जैसे ही उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि एक्ट्रेस की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो गई है।

अमीषा ने शेयर की तस्वीर

अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें करोड़पति बिजनेसमैन निरवान बिड़ला के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में एक्ट्रेस को काफी कोजी होते देख फैंस का दिमाग घूम गया है। अमीषा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘दुबई.. मेरे डियर फ्रेड @nirvaanbirla के साथ शानदार शाम।’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने कई रेड हार्ट भी ड्रॉप किए हैं।

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

अमीषा पटेल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही मिनटों में वायरल होनी शुरू हो गई जिसने उनके और निरवान के डेटिंग की खबरों को हवा दे दी है। आलम ये है कि एक्ट्रेस की तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार करनी शुरू कर दी है। कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘कपल’ तक कहना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘खूबसूरत जोड़ी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वाकई आप बहुत खूबसूरत और प्यारे कपल हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे खुशी है कि आखिरकार आपको अपना हमसफर मिल गया है।’

कौन हैं निरवान बिड़ला

अमीषा पटेल की इस पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन तो काफी ज्यादा आ रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक फैंस के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है। बता दें कि अमीषा पटेल से करीब 19 साल छोटे निरवान यशोवर्धन बिड़ला और अवंती बिड़ला के बेटे हैं। बिजनेसमैन और सिंगर होने के अलावा वह बिरला ओपन माइंड्स और बिरला ब्रेनियास्स के संस्थापक भी हैं।

अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट

अमीषा पटेल की बात करें तो उन्हें लंबे वक्त के बाद फिल्म ‘गदर 2’ में देखा गया था। यह फिल्म साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल है, जिसने साल 2023 में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने ‘गदर 3’ बनाने का ऐलान भी कर दिया है। फैंस को फिल्मी पर्दे पर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दोबारा देखने को मिल सकती है। हालांकि एक इंटरव्यू में अमीषा ने कहा था कि वह तभी फिल्म का हिस्सा बनेंगी जब उन्हें स्क्रीन पर पर्याप्त समय दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ