Allu Arjun के साथ मिसबिहेव? हैदराबाद पुलिस ने आरोप को किया खारिज, जानें क्या कहा?

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर उनके साथ मिसबिहेव पर पुलिस का बयान आ गया है। पुलिस ने अपनी सफाई में इन सभी आरोपों को खारिज किया है और कहा कि अल्लू के साथ कोई मिसबिहेव नहीं किया गया।

Allu Arjun

Allu Arjun

विज्ञापन

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को आज हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत मामले में अरेस्ट किया। इसके बाद तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक्टर को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। अब सामने आया है कि अल्लू की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक्टर के साथ मिसबिहेव किया। वहीं, अब पुलिस ने इस पर बयान जारी किया है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने इस पर क्या कहा?

पुलिस की ओर से बयान जारी

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया, जिसमें पुलिस ने सफाई देते हुए एक्टर के साथ किसी भी मिसबिहेव की बात को खारिज किया है। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने अपनी सफाई में कहा कि 4 दिसंबर को हुए ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में फिल्म की टीम या संध्या थिएटर की ओर से किसी भी तरह की कोई बड़ी सुरक्षा की मांग नहीं की गई थी।

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था बंदोबस्त की मांग नहीं की गई

पुलिस ने कहा कि सिर्फ एक नॉर्मल लेटर दिया गया था, जिसमें सुरक्षा देने की सामान्य बात लिखी गई थी। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह की बड़ी सुरक्षा व्यवस्था बंदोबस्त की मांग नहीं की गई थी और ना ही बताया गया था। पुलिस ने कहा कि राजनीतिक हस्तियों से लेकर फिल्मी सितारों और धार्मिक कार्यक्रमों आदि के दौरे के बंदोबस्त के लिए बहुत सारे अनुरोध आते हैं, लेकिन हर किसी के लिए सुरक्षा मुहैया कराना हमारे संसाधनों से परे है।

भीड़ काफी हद तक काबू में थी- पुलिस

उन्होंने कहा कि जहां ज्यादा भीड़ होती है या कोई पॉपुलर स्टार दौरा कर रहा है, तो आयोजक पर्सनली पुलिस स्टेशन/ एसीपी/डीसीपी के ऑफिस आते हैं और जानकारी देते हैं, जिसके आधार पर हम बंदोबस्त प्रदान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस केस में आयोजक ने किसी भी अधिकारी से मुलाकात नहीं की और सीधे लेटर जमा करा दिया। अभिनेता के आने तक भीड़ काफी हद तक काबू में थी।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन थिएटर के अंदर चले गए

इस दौरान जब अल्लू की गाड़ी आई और वो अपनी गाड़ी से हाथ हिला रहे थे तो उनके पर्सनल बॉडीगॉर्ड ने गाड़ी के लिए रास्ता बनाने के लिए लोगों को हटाना शुरू किया। हालांकि उनको कहा गया कि भीड़ बहुत ज्यादा है, इसलिए वापस चले जाए, लेकिन उनकी तरफ से इस पर कोई एक्शन नहीं लिया और फिर अल्लू अर्जुन थिएटर के अंदर चले गए।

अल्लू के साथ कोई मिसबिहेव नहीं हुआ

उन्होंने अल्लू के साथ मिसबिहेव पर कहा कि अल्लू के साथ कोई मिसबिहेव नहीं किया गया है। जब पुलिस उनके घर पहुंची थी, तो उन्होंने कपड़े बदलने के लिए कहा और वो बेडरूम में चले गए। इस दौरान पुलिसकर्मी बाहर इंतजार कर रहे थे और जब वो बाहर आए तो उन्हें हिरासत में लिया गया। किसी ने भी उनके साथ कोई मिसबिहेव नहीं किया। उन्हें उनके परिवार से बात करने का भी पूरा टाइम दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ