Allu Arjun Arrested: तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को दी अंतरिम जमानत

Allu Arjun Arrested: संध्या थिएटर में दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) नाम की महिला की मौत हुई थी।

अल्लू अर्जुन

Allu Arjun Arrested: पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ में महिला की मौत हो गई थी, इस मामले में आज अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गैर इरातदन हत्या समेत अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया है। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए न्यूज 24 के साथ।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को दी अंतरिम जमानत

तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। बता दें तेलंगाना हाई कोर्ट में ल्लू अर्जुन ने उनके खिलाफ FIR को रद्द करने के लिए क्वैश पिटीशन दायर की थी।

Allu Arjun Arrested Live: बचाव पक्ष ने दी ये दलील, अभिनेता के साथ अलग बर्ताव क्यों?

अल्लू अर्जुन को जब नामपल्ली की अदालत में पेश किया गया तो उस वक्त बचाव पक्ष के वकीलों ने दलील देते हुए कहा कि अभिनेता के खिलाफ पुलिस ने जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था वह सभी गैर जमानती थे। बचाव पक्ष ने अदालत में तर्क देता हुआ कहा था कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में एक संत की धर्म सभा के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में आयोजित महा स्नान कार्यक्रम में हुई भगदड़ में 35 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन सीधे तौर पर उनका कोई संबंध नहीं होने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। ऐसे ने अल्लू अर्जुन के मामले में क्यों अलग से गिरफ्तारी की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर केस दर्ज

अल्लू अर्जुन मामले में पुलिस ने कहा कि हमने घटनास्थल यानी सिनेमा हॉल के अंदर और बाहर मिले सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर ही यह पूरा मामला दर्ज किया है। अल्लू अर्जुन और दूसरे आरोपियों के खिलाफ गहनता से जांच की गई है, जिसके बाद ये पूरी कार्रवाई की गई है।

Allu Arjun Arrested Live: एफआईआर के खिलाफ तेलंगाना हाई कोर्ट में सुनवाई जारी, निचली अदालत को इस चीज का इंतजार

तेलंगाना हाई कोर्ट में इस वक्त अल्लू अर्जुन द्वारा उनके खिलाफ FIR को ही रद्द किए जाने का क्वैश पिटीशन पर सुनवाई चल रही है। ऐसे में नामपल्ली सेशन कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जेल तो भेज दिया लेकिन हाई कोर्ट से आने वाले आदेश का निचली अदालत भी इंतजार कर रही। उसी के बाद निचली अदालत आगे का पूरा फैसला भी लिखेगी।

रिमांड के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे अभिनेता, FIR को पहले ही दे रखी है चुनौती

अभिनेता अल्लू अर्जुन निचली अदालत द्वारा 14 दिन के न्यायिक हिरासत के आदेश के खिलाफ तेलंगाना हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। फिलहाल अभिनेता को चंचलगुडा जेल में हिरासत में रखा गया है। बता दें इससे पहले अभिनेता ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की हुई है, जो अभी अदालत में विचाराधीन है।

Allu Arjun Arrested Live: चंचलगुडा जेल में रहेंगे अल्लू अर्जुन, आज रात दिया जाएगा ये खाना

Allu Arjun Arrested Live: अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस चंचलगुडा जेल लेकर गई है। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उन्हें इसी जेल की बैरक में रखा जाएगा। जेल अधिकारियों के अनुसार उन्हें आज रात खाने के लिए जेल का सामान्य खाना दिया जाएगा। उनसे हिरासत में बंद अन्य कैदियों की तरह ही बर्ताव किया जाएगा।

Allu Arjun Arrested: अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड, चंचलगुडा जेल लेकर गई पुलिस

कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। सुनवाई के बाद हैदराबाद पुलिस उन्हें चंचलगुडा जेल लेकर जा रही है। बता दें संध्या थिएटर में दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) नाम की महिला की मौत हुई थी।

Allu Arjun Arrested: पुलिस ने मांगी 14 दिन की रिमांड

हैदराबाद पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन की 14 दिन की रिमांड मांगी है। आज दिन में अभिनेता को महिला की मौत के मामले में गिरफ़्तार किया गया था। इससे पहले सुनवाई के दौरान कोर्ट में मृतक महिला के परिजनों ने मामले में दर्ज FIR वापस लेने की पेशकेश की है।

'तेलंगाना में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है', भाजपा नेता टी राजा सिंह

अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी पर भाजपा नेता टी राजा सिंह ने कहा कि तेलंगाना पुलिस का कहना है कि अल्लू अर्जुन ने उन्हें संध्या थिएटर में आने की सूचना नहीं दी थी। इस वजह से थिएटर के सामने भारी भीड़ जमा हो गई और उस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। इसलिए, संध्या थिएटर के मालिक और अभिनेताओं के खिलाफ़ एक प्राथमिकी दर्ज की गई। संध्या थिएटर के मालिक ने एक पत्र जारी किया है। उनका कहना है कि उन्होंने हैदराबाद सीपी को सूचित किया था कि अल्लू अर्जुन, अभिनेता, निर्देशक और बाकी सभी लोग वहां पहुंच रहे हैं।

Allu Arjun Arrested: केस में नया मोड़, मृतक महिला के परिजनों ने की FIR वापस लेने की पेशकेश

अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी के मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट में नया मोड़ गया है। दरअसल, मृतक महिला के परिजनों ने मामले में दर्ज FIR वापस लेने की पेशकेश कर डाली है। बता दें संध्या थिएटर में दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) नाम की महिला की मौत हुई थी।

'नाश्ता नहीं करने दिया', 'बेडरूम से जबरदस्ती उठाकर ले गए', गिरफ्तारी पर अल्लू अर्जुन ने जताई आपत्ति

अभिनेता अल्लू अर्जुन के वकील ने कोर्ट में हैदराबाद पुलिस पर सवाल उठाए हैं। वकील ने कहा कि पुलिस ने उन्हें नाश्ता खत्म नहीं करने दिया, वह उन्हें बेडरूम से जबरदस्त पकड़कर ले गई। एक्टर का दावा है कि पुलिस सीधे उनके बेडरूम में घुस और उन्हें उठा कर ले गई। उन्हें अपने कपड़े तक बदलने का मौका नहीं दिया गया।

'अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी में चंद्रबाबू नायडू का हाथ', वाईसीआरसीपी नेता लक्ष्मी पार्वती

वाईसीआरसीपी नेता लक्ष्मी पार्वती ने कहा कि अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी दुखद है और हर चीज में सीएम चंद्रबाबू नायडू का हाथ है। अल्लू अर्जुन यह देखने गए थे कि फिल्म कैसी है। हालांकि, यह सरकार की गलती है कि जब अल्लू अर्जुन वहां गए तो उन्होंने कोई व्यवस्था नहीं की। अल्लू अर्जुन ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

अभिनेता अल्लू अर्जुन को लेकर नामपल्ली कोर्ट पहुंची पुलिस

अभिनेता अल्लू अर्जुन को लेकर पुलिस नामपल्ली कोर्ट पहुंच गई है। चिक्कड़पल्ली के एसीपी एल रमेश कुमार के अनुसार, अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ