Pawan Singh की बर्थडे पार्टी में जबरदस्त बवाल, धक्का-मुक्की के बाद हुई कहासुनी

Pawan Singh: भोजपुरी पॉवरस्टार पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में तगड़ा बवाल हुआ है. इसका एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल भी हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है.

Pawan Singh birthday party

Pawan Singh birthday party. image credit- social media

Pawan Singh: भोजपुरी पॉवरस्टार पवन सिंह ने बीते दिन यानी 5 जनवरी को अपना बर्थडे मनाया. पवन सिंह के बर्थडे पर लखनऊ में जबरदस्त पार्टी रखी गई थी, लेकिन अब ये ग्रैंड पार्टी विवादों में आ गई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला और पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी पर बवाल क्यों हो रहा है?

विज्ञापन

पवन सिंह की बर्थडे पार्टी

दरअसल, भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवरस्टार पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. लखनऊ में इसको लेकर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में सिनेमा, राजनीतिक जगत के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने भी शिरकत की थी. पार्टी में अहाना कुमरा, कुब्रा सैत, कीकू शारदा सहित कई लोग शामिल हुए थे.

विज्ञापन

घटना ने सभी को किया हैरान

अब इस पार्टी से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में पवन सिंह के करीबी दोस्त पॉवरस्टार के बॉडीगार्ड धक्का देते नजर आ रहे हैं. पार्टी के दौरान इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया. कुछ लोग आकर विशाल सिंह को स्टेज से नीचे धक्का देते हैं और इन्हें पवन सिंह का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है.

स्टेज पर नहीं थे पवन सिंह

धक्का इतनी जोर का होता है कि विशाल स्टेज से नीचे जा गिरते हैं और ये रवैया देख खुद विशाल भी चौंक जाते हैं. विशाल वापस स्टेज पर आते हैं और बॉडीगार्ड्स से बहस करने लगते हैं. दोनों पार्टियों के बीच जमकर कहासुनी होती है. इस बीच कुछ लोग आकर बीच-बचाव भी करते हैं. हालांकि, जब ये हंगामा हो रहा था पवन सिंह स्टेज पर मौजूद नहीं थे.

विज्ञापन

पवन सिंह की ओर से नहीं आया कोई रिएक्शन

अब ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं बल्कि वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि पवन सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है. किसी ना किसी वजह से पॉवरस्टार चर्चा में आ ही जाते हैं. हालांकि, इस मामले पर अभी तक पवन सिंह या उनकी टीम की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ