21 साल की इस टीवी एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा 4,00,00,000 का आलीशान घर! सुख-सुविधाएं देखकर चौंधिया जाएंगी आंखें

TV Actresses Luxury Home: मात्र 21 साल की उम्र में इस खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस ने मुंबई में पूरे 4 करोड़ का घर लिया है. इस घर की खूबसूरती देखकर आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी. हाल ही में एक्ट्रेस ने बिग बॉस जैसे बड़े रिएलिटी शो हिस्सा लिया था, जिस दौरान वह सुर्खियों में छाई रहीं.

Ashnoor Kaur new house

अशनूर कौर

Ashnoor Kaur New House: मुंबई में घर खरीदना कई लोगों का सपना होता है. लोग सालों मेहनत कर, पैसे जोड़कर आलीशान घर ले पाते हैं. मगर इस 21 साल की टीवी एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही अपना खुद का घर खरीद लिया. ये घर पूरे 4 करोड़ का है. इतनी कम उम्र में इतना खूबसूरत घर मुंबई में खरीदना किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं. बता दें, हाल ही में बिग बॉस (Bigg Boss)जैसे बड़े रिएलिटी शो में ये एक्ट्रेस टॉप 5 की रेस से एक कदम पहले बाहर हो गई. इस दौरान इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है ये एक्ट्रेस?

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा अशनूर कौर ने मुंबई में अपना नया और आलीशान घर खरीदा. इसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है. उन्होंने नए घर खरीदने की खबर इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट की, जिसके बाद फैंस लगातार बधाईयां दे रहे हैं. उन्होंने घर की फोटो और वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें उनके परिवार और रिश्तेदार नाचते-झूमते दिखाई पड़ेंगे.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

अशनूर ने अपने गृह-प्रवेश की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए. इस खुशी के पल में एक्ट्रेस अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशी में झूमती-गाती नजर आईं. अशनूर ने लिखा कि घर खरीदना एक बात है, लेकिन उसे अपना घर बनाना परिवार के साथ होता है, और उन्होंने #Grateful और #NewHome जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया. फैंन्स उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं.

अशनूर का करियर

अशनूर का करियर बचपन में ही शुरू हो गया था. कम उम्र से ही ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) , पटियाला बेब्स (Patiala Babes) जैसे शो करके उन्होंने काफी नाम कमाया. अशनूर को बड़ी सफलता देश के बड़े शो बिग बॉस का हिस्सा बनने से मिली. इस तरह उन्हें भारत की जनता जानने लगी. हालांकि, टॉप 5 की रेस से कुछ पहले ही अशनूर बाहर निकल रही. बात दें कि वे सिर्फ एक्ट्रेस नहीं बल्कि सफल यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ