समांथा के 'पति' या 'नागा चैतन्य'….कौन है ज्यादा पैसे वाला? जानिए दोनों की Net Worth

दक्षिण भारत की फेवरेट एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने हाल ही में राज निदिमोरू से शादी की. इससे पहले नागा चैतन्य उनके पूर्व पति थे. कई लोगों के मन में सवाल होगा कि राज और नागा चैतन्य में कौन ज्यादा अमीर है. आइए जानते हैं.

Naga Chaitanya Raj Nidimoru net worth

राज निदिमोरु , नागा चैतन्य की कुल संपत्ति,

Samantha Ruth Prabhu Husband’s Net Worth: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु हमेशा अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. सामंथा की लोकप्रियता न केवल साउथ इंडिया में है, बल्कि ‘पुष्पा’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ जैसी वेब सीरीज के बाद वे अब एक पैन-इंडिया स्टार बन चुकी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मगर अक्सर फैंस के मन में यह सवाल आता है कि सामंथा और उनके पूर्व पति नागा चैतन्य में से कौन ज्यादा अमीर है? हाल ही में सामंथा ने निर्देशक राज निदिमोरु से शादी कर ली है, तो आइए जानते हैं सामंथा के वर्तमान ‘पति’ और उनके पूर्व पति नागा चैतन्य की नेटवर्थ के बारे में.

सामंथा के ‘पति’ राज निदिमोरु की संपत्ति

सामंथा ने हाल ही में मशहूर निर्देशक राज निदिमोरु (राज और डीके फेम) से शादी की है. अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार राज की कुल संपत्ति लगभग 85 करोड़ रुपये के आसपास है. वे इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं और कई हिट वेब सीरीज बना चुके हैं.

विज्ञापन

नागा चैतन्य की नेट वर्थ

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है. उनकी अपनी कमाई के साथ-साथ उनके पास पारिवारिक विरासत भी है. अगर सिर्फ नागा चैतन्य की बात करें तो उनका व्यक्तिगत नेटवर्थ करीब 154 से 160 करोड़ रुपये आंकी गई है. बिजनेस और फिल्मों की बात करें तोवे एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये लेते हैं. इसके अलावा, उनका अपना क्लाउड किचन ‘शोयू’ (Shoyu) भी काफी सफल है. बता दें कि वे अन्नापूर्णा स्टूडियोज के उत्तराधिकारी हैं, जिसकी संपत्ति करोड़ों में है.

विज्ञापन

सामंथा की कुल संपत्ति

सामंथा आज के समय में साउथ की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 की शुरुआत तक सामंथा की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 101 से 110 करोड़ रुपये है. फिल्मों की बात करें तो एक फिल्म के लिए सामंथा करीब 3 से 5 करोड़ रुपये लेती हैं, जबकि बड़े ओटीटी प्रोजेक्ट्स के लिए वे 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. वहीं वे पेप्सी और सैमसंग जैसे कई बड़े ब्रैंड्स का चेहरा हैं, जिससे उन्हें सालाना 8 करोड़ रुपये की कमाई होती है. हैदराबाद में उनके पास एक शानदार बंगला है और मुंबई में समुद्र के किनारे 15 करोड़ रुपये का एक फ्लैट भी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ