तमिल सुपरस्टार विजय थलपति की राजनीति में एंट्री, क्या कहता है पार्टी के झंडे का रंग और चुनाव चिन्ह?

Vijay Thalapathy Joins Politics: साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति ने अपनी राजनीतिक पार्टी के झंडे को सभी के सामने पेश किया। उनकी पार्टी का झंडा और चुनाव चिन्ह क्या दर्शाता है चलिए आपको बताते हैं।

Vijay Thalapathy Joins Politics

Vijay Thalapathy Joins Politics

विज्ञापन

Vijay Thalapathy Joins Politics: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलपति ने अपने एक फैसले से सभी को हैरान कर दिया था। दरअसल 22 अगस्त को विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी के झंडे और चुनाव चिन्ह की घोषणा कर दी। इस घोषणा के साथ ही विजय थलपति ने तमिलनाडु की राजनीति में एक नई हलचल मचा दी है। उनका ये कदम खासकर DMK और कांग्रेस जैसे बड़े दलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

नई पार्टी का झंडा और चुनाव चिन्ह

विजय थलपति ने अपनी पार्टी तमिझागा वेत्री कझगम के झंडे और चुनाव चिन्ह को सार्वजनिक किया। पार्टी का झंडा दो रंगों से बना नजर आ रहा है। एक मैरून और दूसरा पीला। इस झंडे पर दोनों ओर हाथी और बीच में सितारों से घिरा एक मोर दर्शाया गया है। विजय ने पनैयूर पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया और एक आधिकारिक पार्टी गीत को भी रिलीज किया। उनकी पार्टी का झंडा दिखाता है कि वो आने वाले चुनावों के लिए विरोधियों से लोहा लेने के लिए खुद को एकदम तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

राजनीतिक यात्रा की शुरुआत

विजय ने इस साल फरवरी में अपनी पार्टी की घोषणा की थी। उन्होंने साफ किया था कि उनकी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में दमदार उपस्थिति दर्ज करेगी। चुनावों में विजय की पार्टी ने किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन नहीं किया है, जो उनके स्वतंत्र राजनीतिक रास्ते को दर्शाता है।

विजय ने दिखाया उत्साह और संकल्प

विजय थलपति ने इस अवसर पर अपने समर्थकों से कहा, “हमारे पहले राज्य सम्मेलन की तैयारी चल रही है और इसे जल्द ही घोषित किया जाएगा। आज मैंने पार्टी के झंडे को पेश किया है और मुझे इस पर गर्व है। हम मिलकर तमिलनाडु के विकास के लिए काम करेंगे।” उन्होंने आगे ये भी कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और आगामी चुनावों में जीत का भरोसा जताया।

विज्ञापन

DMK और कांग्रेस को चुनौती

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय थलपति की पार्टी तमिलनाडु की राजनीति में एक प्रमुख ताकत बन सकती है। उनके समर्थकों की संख्या और उनके प्रति दीवानगी, DMK और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। आगामी दिनों में विजय की पार्टी को लेकर राजनीति के गलियारों में हलचल जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ