एक्टर आर माधवन अब खेलेंगे नई पारी, FTII में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Edited By Bhola Sharma

R Madhavan
Edited By Bhola Sharma

R Madhavan
R Madhavan Appointed President Of FTII: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अब नई पारी खेलेंगे। उन्हें भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में माधवन की फिल्म रॉकेट्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनके नाम की घोषणा की। साथ ही उन्हें नई पारी के लिए बधाई दी है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि आर माधवन को भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान का अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामांकित होने पर हार्दिक बधाई। मुझे यकीन है कि उनका विशाल अनुभव और मजबूत नैतिकता इस संस्थान को समृद्ध करेगी, सकारात्मक बदलाव लाएगी और इसे उच्च स्तर पर ले जाएगी।
अभिनेता आर माधवन ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सम्मान और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं सभी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।
Heartiest congratulations to @ActorMadhavan ji on being nominated as President of @FTIIOfficial and Chairman of the governing council.
I'm sure that your vast experience & strong ethics will enrich this institute, bring positive changes, & take it to a higher level. My best…
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) September 1, 2023
इसरो के चंद्रयान -3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद 24 अगस्त को आर माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म, ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। यह फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक एस नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन शशिकांत द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘टेस्ट’ में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म क्रिकेट की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें माधवन मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का तारा सिंह भारत लेने आया सकीना, खुफिया एजेंसियों का आया पसीना
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: