Anupamaa छोड़ते ही तोषू ने अगले सफर के दिए संकेत, 4 साल की जर्नी पर लिखी भावुक पोस्ट

Ashish Mehrotra Quits Anupamaa: पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ से अब एक एक्टर ने दुरी बना ली है। एक्टर आशीष मेहरोत्रा ने 4 साल बाद इस शो को छोड़ दिया है। अब उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Ashish Mehrotra Quits Anupamaa

Ashish Mehrotra Quits Anupamaa

Ashish Mehrotra Quits Anupamaa: टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) से अब एक और एक्टर की विदाई हो गई है। अब अनुपमा के बड़े बेटे तोषू यानी एक्टर आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra) ने भी इस शो को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने 4 साल बाद इस शो से अलग होते हुए सोशल मीडिया पर लम्बा चौड़ा नोट लिखा है। आशीष ने बताया है कि उनका ये सफर कैसा रहा। अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर ने पोस्ट शेयर कर अपनी फीलिंग्स बताई हैं।

अनुपमा एक्टर ने शो को कहा अलविदा

आशीष ने लिखा, ‘ये एक खूबसूरत जर्नी रही। अनुपमा में आपके तोषू की लगभग 4 साल की सुंदर जर्नी। में जैसा हूं ये किरदार उससे बिल्कुल उल्टा था और इस वजह से ये और भी चैलेंजिंग और मजेदार था। ये एक रोलर कोस्टर राइड रही है। कॉलेज का टोपर- MBA गोल्ड मेडलिस्ट, सबसे प्यारा बेटा, फिर एक जिद्दी बच्चा, शराबी, भाग कर शादी करने वाला आशिक, सास का गुलाम-घर जमाई, पैसों का स्वार्थी, प्यार करने वाला भाई, अपने बच्चे चुरा कर भाग गया था। यार इस जर्नी में क्या-क्या नहीं किया है।’

कैसा रहा सफर?

उन्होंने आगे लिखा, ‘अपने पिता के लिए तोषू का प्यार इस जर्नी में मेरे लिए सबसे खास चीज थी, यह आंखों में आंसू ला देता है। इस जर्नी में मुझे कुछ अद्भुत लोग मिले हैं जो पूरी जिंदगी मेरे साथ रहने वाले हैं और मेरी ऑडियंस जो मेरा दूसरा परिवार है- शुक्रिया मुझसे इतनी नफरत करने के लिए कि मैं आपका प्यार और कनेक्ट हमेशा महसूस कर पाया। आप लोग जल्द ही मुझे किसी और रूप में देखेंगे और शायद असली रूप में। आपकी एक्सेप्टेन्स, प्यार, दुआएं हमेशा चाहता हूं। ढेर सारे ग्रेटिटयूड के साथ अलविदा कहता हूं।’

अब किस शो में आएंगे नजर?

अब उनके इस पोस्ट को देखकर एक बार फिर उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, काफी समय से ऐसी रूमर्स उड़ रही हैं कि एक्टर आशीष मेहरोत्रा ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए फाइनल कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ