खुद आमिर खान संग काम किया, पत्नी ने सोनिया गांधी का किरदार निभाया... कौन थे अखिल मिश्रा?

Actor Akhil Mishra Passes Away

Actor Akhil Mishra Passes Away

Actor Akhil Mishra Passes Away: आज सुबह एक बार फिर सिनेमाजगत से बेहद दुखद खबर सामने आई। इस खबर को जिसने भी सुना वो स्तब्ध रह गया।

विज्ञापन

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) में लाइब्रेरियन दुबे जी’ का रोल प्ले करने वाले अखिल मिश्रा (Akhil Mishra) का निधन हो गया। अखिल मिश्रा के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई उनके जाने से दुखी है और एक्टर के निधन पर शोक जाहिर कर रहा है।

विज्ञापन

कौन थे अखिल मिश्रा?

अखिल मिश्रा एक भारतीय फिल्म और टीवी एक्टर है। उनका जन्म 22 जुलाई 1965 को हुआ था। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्में अखिल मिश्रा एक मंझे हुए कलाकार थे। उन्होंने की टीवी सीरीयल्स से लेकर फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। फैंस को अखिल का अंदाज बेहद पसंद आता था। सभी उनकी एक्टिंग के दीवाने थे।

विज्ञापन

कैसे हुआ अखिल मिश्रा का निधन?

रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि अखिल मिश्रा हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान वो एक बिल्डिंग से गिर गए और उनकी मौत हो गई। अखिल मिश्रा के निधन की पुष्टि उनके एक करीबी दोस्तों ने की है।

अखिल मिश्रा ने अपने अभिनय से जीता हर किसी का दिल

बता दें कि अखिल मिश्रा ने आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे जी’ का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके रोल को दर्शको ने बेहद पसंद किया था। साथ ही ‘भंवर’, ‘उतरन’, ‘उड़ान’, ‘सीआईडी’, ‘श्रीमान श्रीमति’, ‘भारत एक खोज’ और ‘रजनी’ जैसे कई टीवी शोज में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।

विज्ञापन

1983 में की पहली शादी

बताते चलें कि एक्टर ने दो शादियां की थी उनकी पहली शादी साल 1983 में मंजू मिश्रा के साथ हुई थी। फिर साल 1997 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में सुजैन बर्नेट से दूसरी शादी कर ली।

सुजैन बर्नेट ने निभाया ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में सोनिया गांधी का रोल

सुजैन बर्नेट विदेशी मूल की से है। उन्होंने भी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। सुजैन बर्नर्ट ने हिंदी के साथ-साथ मराठी और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने ‘चक्रवर्तीं अशोक सम्राट’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में सोनिया गांधी का रोल भी निभाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ