फिर से रोमांस करने के लिए तैयार Aamir Khan, बोले- ये मेरे लिए सूटेबल...

Aamir Khan: हाल ही में आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने क्या कहा?

Aamir Khan

आमिर खान की फिल्म की शूटिंग शुरू। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अक्सर अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीत ही लेते हैं। दर्शकों को आमिर खान का किरदार बेहद पसंद आता है। हाल ही में आमिर ने रोमांटिक फिल्मों पर बात की और बताया कि अगर उन्हें इस तरह की कोई फिल्म मिलती है, तो वो इसे करेंगे या नहीं। आइए जानते हैं कि आखिर रोमांस को लेकर आमिर खान क्या करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी कहानी होनी चाहिए

हाल ही में आमिर खान ने ‘News18 इंडिया चौपाल’ में इस बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बाते शेयर की है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि अगर कोई अच्छी कहानी मिलती है, तो वो इस पर जरूर काम करेंगे। हालांकि अब पर्दे पर रोमांस करते हुए दर्शक उन्हें नहीं देख सकेंगे।

विज्ञापन

मुझे जो कहानी पसंद आती है मैं उसी पर काम करता हूं- आमिर

इसके आगे एक्टर से पूछा गया कि वो किस तरह की फिल्में करना पसंद करेंगे। इसके जवाब में आमिर खान ने कहा कि जैसे में पहले काम करता था, वैसे ही अब भी करुंगा, जो कहानी मुझे अच्छी लगेगी या पसंद आएगी, मैं उस पर काम करुंगा और ये बात तो सभी जानते हैं कि मुझे जो कहानी पसंद आती है मैं उसी पर काम करता हूं।

विज्ञापन

अनकंफर्टेबल और अनकॉमन-सा लगता है रोमांस करना

क्या आप रोमांटिक फिल्में करना पसंद करेंगे। इसके जवाब में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा कि अगर इस उम्र में रोमांस करना मेरे लिए सूटबेल रहा तो मैं कर लूंगा, लेकिन जिस उम्र मैं हूं, उस उम्र में इस पर काम करना अनकंफर्टेबल और अनकॉमन-सा लगता है। हां, लेकिन अगर फिल्म की कहानी अच्छी है और मैं उसमें फिट हूं, तो मैं इसे जरुर करुंगा। मैं हर जॉनर करना पसंद करुंगा, बस वो मेरे हिसाब से फिट हो। हां, अगर ऐसा कोई किरदार है उसमें अचानक से मुझे 18 साल को दिखाया जाए, तो जाहिर है मैं इसे नहीं करुंगा।

विज्ञापन

सिंगिंग सीख रहा हूं

इतना ही नहीं बल्कि एक और अन्य इंटरव्यू में आमिर खान ने खुलासा किया है कि वो सिंगिंग भी सीख रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों मैं सिंगिंग सीखने में लगा हुआ हूं। ये जो मेरे हाथ में धागा बंधा है (अपना धागा दिखाते हुए आमिर बोले), ये मेरी गुरू ने मुझे बांधा है। अपनी गुरू के बारे में बात करते हुए आमिर खान बोले कि सुचेता (गायिका सुचेता बसरूर) जी मेरी गुरू हैं और उन्होंने ही मुझे ये बांधा है।

बीते कई महीनों से कर रहे भारतीय शास्त्रीय संगीत का अभ्यास

इस पर बात करते हुए आमिर खान ने आगे कहा कि मैं सुचेता जी से भारतीय शास्त्रीय संगीत सीख रहा हूं और उनका शिष्य हूं। एक्टर ने बताया कि बीते चार-छह महीने से वो इसका अभ्यास कर रहे हैं। वहीं, अगर आमिर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार आमिर को फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और इसके बाद से एक्टर ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन

अगली फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

आमिर खान ने आगे कहा कि अब मैं काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। बीते दो सालों को मैंने बहुत अच्छे से यूज किया है। साथ ही मैंने अपनी फैमिली के साथ भी बेहद शानदार टाइम बिताया है। आमिर ने बताया कि 1 फरवरी से उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। जल्द ही अपनी अगली फिल्म के साथ आमिर पर्दे पर नजर आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ