पाकिस्तान ही नहीं हिंदुस्तान में भी Heeramandi जैसी जगह, जहां बिकते हैं लड़कियों के जिस्म

Heeramandi, Jodhpur Ghans Mandi: हिंदुस्तान में भी है पाकिस्तान के जैसी ‘हीरामंडी’। बस नाम का फर्क, जो नहीं बचा पाता मासूमों की जिंदगी।

Heeramandi, Jodhpur Ghans Mandi

Jodhpur Ghans Mandi। फोटो आभार- गूगल

Heeramandi, Jodhpur Ghans Mandi: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में है। इस सीरीज में आपको पाकिस्तान की हीरामंडी की झलक देखने को मिलेगी। सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे तवायफें प्यार, ताकत और आजादी की जंग से जूझ रही है।

विज्ञापन

क्या आप जानते हैं कि ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि हिंदुस्तान में भी एक ऐसी ही जगह है, जिसका नाम ‘घासमंडी’ है। नाम भले ही ‘घास’ से जुड़ा हो, लेकिन इस ‘मंडी’ में लड़कियों के साथ जो सूलुक होता है, वो ‘हीरामंडी’ की तवायफों ये भी ज्यादा गंदा है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

सभ्यता, संस्कृति नहीं रखती कोई मायने

हिंदुस्तान का वो राज्य जो अपनी सभ्यता, संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है। क्या कोई सोच सकता है कि उस राज्य में भी जिस्मफरोशी का धंधा होता है? अगर इस पर आपका जवाब ना है, तो बिल्कुल गलत है। यहां सभ्यता, संस्कृति कोई मायने नहीं रखती। अगर कुछ मायने रखता है तो वो है महिलाओं के जिस्म का काला सौदा।

विज्ञापन

जिस्मफरोशी का काला धंधा

दरअसल, हम बात कर रहे हैं राजस्थान के जोधपुर की घासमंडी की। तवायफों के अड्डे पर जैसे लड़कियां अपनी अदाओं से लोगों को लुभाती थी। वैसे ही यहां कि लड़कियां भी करती हैं। शाम होते ही दरवाजे पर खड़ी होकर अपना शिकार तलाशती है और नौजवान फिसलते हुए हुस्नजाल में फंस जाते हैं। आज के टाइम में भी यहां जिस्मफरोशी का काला धंधा चल रहा है।

विज्ञापन
Jodhpur Ghans Mandi

Jodhpur Ghans Mandi

डरा-धमकाकर लूटने वाले कई गैंग

ये एक जैसी जगह है, जहां पर दिन में भी दिवाली की तरह चहल-पहल रहती है। अगर गलती से आपने एक बार यहां कदम रख लिया, तो शायद ही आपकी जेब में कुछ बचेगा। इतना ही नहीं बल्कि अगर आपने यहां आकर कुछ भी नहीं किया तो आपको ऐसे ही लूट लेंगे क्योंकि यहां डरा-धमकाकर लूटने वाले कई गैंग मौजूद है, जो किसी को भी आसानी से वापस नहीं जाने देते। इतना ही नहीं बल्कि शहर में कई सेक्स रैकेट भी यही से ऑपरेट किए जाते हैं। कुछ लोग जहां मजबूरी के चलते ये काम करते हैं, तो कुछ अपना व्यापार चलाने के लिए, लेकिन इन सबमें अगर कुछ धुमिल हो रहा है, तो वो है देश का नौजवान और वो मासूम लड़कियां जो मजबूरी में ये काम करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ