क्या आमिर खान के करियर की आखिरी फिल्म होगी 'महाभारत'? बोले- इसके बाद शायद मैं कुछ नहीं करूंगा

आमिर खान ने बताया कि ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के बाद वे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट होगा, जिसे कई फिल्मों में बनाया जाएगा।

Amir khan

आमिर ने कहा 'महाभारत' के बाद शायद मैं कुछ नहीं करूंगा। (Image Credit- Instagram)

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान फिर से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर के साथ। ये फिल्म तारे जमीन पर से जुड़ी हुई मानी जा रही है। हाल ही में आमिर खान ने राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत हो सकता है उनकी आखिरी फिल्म।

विज्ञापन

“महाभारत करने के बाद शायद कुछ और करने का मन ना करे”

जब आमिर से पूछा गया कि अगर वो आखिरी फिल्म बनाएं तो उसका थीम क्या होगा, तो उन्होंने कहा,
“मेरा सपना है कि मैं महाभारत बनाऊं। सितारे जमीन पर के 20 जून को रिलीज होने के बाद मैं इस पर काम शुरू करूंगा। मुझे लगता है कि ये एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे करने के बाद शायद मुझे लगे कि अब कुछ और नहीं करना बचा। क्योंकि इसमें हर तरह की कहानी, भावना और गहराई है।”

विज्ञापन

उन्होंने ये भी कहा, “मैं चाहता हूं कि मैं आखिरी दम तक काम करता रहूं, जैसे ए. के. हंगल जी कहा करते थे,’मैं काम करते हुए ही जाना चाहता हूं।’ लेकिन अगर आप पूछें तो मुझे लगता है कि महाभारत करने के बाद शायद मुझे लगे कि अब और कुछ नहीं करना है। शायद… पता नहीं।”

महाभारत को लेकर आमिर का प्लान

इससे पहले हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था कि महाभारत को एक ही फिल्म में दिखाना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं इसे कई फिल्मों में बनाना चाहता हूं। और शायद हमें कई डायरेक्टरों की जरूरत भी पड़ेगी ताकि हम इसे एक तय समय में पूरा कर सकें। अगर हम एक-एक करके बनाएंगे तो बहुत साल लग जाएंगे। जैसे Lord of the Rings की तीनों फिल्में एक साथ शूट हुई थीं, वैसे ही कुछ हम भी कर सकते हैं।”

विज्ञापन

“सितारे जमीन पर की कहानी”

सितारे जमीन पर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे तारे जमीन पर का सीक्वल माना जा रहा है। इस फिल्म में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ हैं एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और 10 नए कलाकार। फिल्म का निर्देशन किया है आर. एस. प्रसन्ना ने और प्रोड्यूस किया है आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ