जून में होगी मनोरंजन की बारिश, OTT पर रिलीज हो रही हैं ये मस्ट वॉच फिल्में और सीरीज

जून 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धमाका होने वाला है। इस महीने कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट जो इस महीने आपकी स्क्रीन पर आने वाली हैं।

The Traitors, Jaat

ये OTT पर रिलीज होने वाली हैं। (Image Credit: Instagram)

जून का महीना ओटीटी देखने वालों के लिए बहुत खास होने वाला है। इस महीने कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी, जिनमें थ्रिलर, एक्शन, रोमांस और कॉमेडी सब कुछ शामिल है। इसके अलावा, कुछ बड़ी फिल्में जो पहले थिएटर में आई थीं, अब ओटीटी पर भी देखने को मिलेंगी। चलिए जानते हैं इस महीने कौन-कौन से शोज और फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन

4 जून से शुरू होगा एंटरटेनमेंट का सिलसिला

4 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘स्टोलन’ नाम की एक थ्रिलर फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म को करण तेजपाल ने डायरेक्ट किया है और इसमें अभिषेक बनर्जी और वर्धन शुभम नजर आएंगे। कहानी और एक्टिंग दमदार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

6 जून को बड़ी रिलीज

6 जून को नेटफ्लिक्स पर ‘जाट’ रिलीज होगी, जिसमें सनी देओल और रणदीप हुड्डा का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। ये फिल्म थिएटर में पहले ही हिट हो चुकी है।

12 जून को ड्रामा और रियलिटी शो का कॉम्बो

12 जून को ‘द ट्रेटर्स’ नाम का रियलिटी शो प्राइम वीडियो पर आएगा, जिसे करण जौहर होस्ट करेंगे। इस शो के नए एपिसोड हर गुरुवार रात 8 बजे आएंगे। इसी दिन इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ भी ओटीटी पर आएगी। ये एक थ्रिलर फिल्म है, जो भले ही थिएटर में ज्यादा नहीं चली, लेकिन ओटीटी पर दर्शकों को पसंद आ सकती है।

विज्ञापन

13 जून को इतिहास और एक्शन दोनों मिलेगा

13 जून को जियोसिनेमा पर ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार और आर. माधवन नजर आएंगे और फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी बताएगी। नेटफ्लिक्स पर इसी दिन ‘राणा नायडू सीजन 2’ भी रिलीज होगा। इसका पहला सीजन 2023 में आया था और काफी पॉपुलर रहा था। इस बार भी एक्शन और क्राइम भरपूर होगा

21 जून को फिर से हँसी का तड़का

21 जून को नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन शुरू होगा। कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा अभिषेक फिर से हंसी का फुल डोज देने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ