2025 में होगा एंटरटेनमेंट ओवरलोड, साउथ की 7 फिल्में देने आ रहीं हिंदी सिनेमा को टक्कर  

2025 Upcoming Movies: साल 2025 में सिनेमाई पर्दे पर एक नहीं बल्कि कई सारी फिल्में दस्तक देने को पूरी तरह से तैयार हैं, वहीं हिंदी सिनेमा को टक्कर देने के लिए साउथ की एक के बाद एक 7 फिल्में रिलीज होने की कगार पर हैं। आइए जान लेते हैं नाम…

2025 Upcoming Movies

2025 Upcoming Movies

2025 Upcoming Movies: साल 2024 अब खत्म होने को है, सिर्फ 2 दिन बचे हैं और फिर साल 2025 का वेलकम होगा। नए साल में सिनेमा इंडस्ट्री में भी धमाल मचने वाला है। न सिर्फ बॉलीवुड फिल्में बल्कि साउथ की मूवी भी हिंदी सिनेमा को टक्कर देने के लिए आ रही हैं। ये तो आप भी मानेंगे कि साउथ की फिल्मों का फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज है। आज हम उन 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिंदी सिनेमा को टक्कर देने के लिए आ रही हैं और फैंस भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  आइये जानते हैं नए साल पर कौन सी नई फिल्में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन

1. Game Changer

सबसे पहले हम बात करेंगे साउथ के सुपरस्टार और पैन स्टार राम चरण की फिल्म गेम चेंजर की। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर आ गया है, जिसे देख सभी काफी उत्सुक हो गए हैं। ये मूवी एक्शन से भरपूर है जो 10 जनवरी 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन

अगली फिल्म है नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म थंडल। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस अब इसका सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये एक रोमांटिक थ्रिलर मूवी है जिसे देख आप अपने न्यू ईयर को हैप्पी-हैप्पी बना सकते हैं। जान लें कि फिल्म 7 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

3. Vidaamuyarchi

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म विदामुयार्ची एक एक्शन फिल्म है। इस मूवी में संजय दत्त की शानदार एक्टिंग है। फिल्म में तृषा कृष्णन भी लीड रोल में नजर आई हैं। ये मूवी सिनेमा घरों में अगले साल यानी जनवरी 2025 में रिलीज होने वाली है।

4. The Raja Saab

संजय दत्त अब बॉलीवुड से ज्यादा टॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हो गए हैं। जल्द ही द राजा साब  में भी संजु बाबा नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में लीड रोल में साउथ सुपरस्टार प्रभास हैं और मालविका मोहनन ने उनके अपोजिट काम किया है। ये फिल्म अगले साल यानी 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।

विज्ञापन

5. Thalapathy 69

बॉबी देओल और थलापति विजय की फिल्म थलापति 69 का इंतजार भी अब खत्म होने को है। जी हां, ये फिल्म भी अगले साल 2025 में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, हालांकि अभी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है। फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं।

विज्ञापन

6. Thug Life

कमल हासन की एक्टिंग की दुनिया कायल है, हालांकि अब वो बहुत अधिक फिल्मों में नजर नहीं आते। लेकिन साल 2025 कमल हासन के फैंस के लिए अच्छा है क्योंकि एक्टर की फिल्म ठग लाइफ 5 जून  2025 को रिलीज हो रही है। फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी, सिलाम्बरासन, तृषा, जयम रवि लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

7. KD – The Devil

संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही और ध्रुव सरजा की फिल्म केडी द डेविल वो फिल्म है जिसमें साउथ के सुपरस्टार संग बॉलीवुड के दिग्गज भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का सभी को इंतजार है।

विज्ञापन

ये मूवी भी साल 2025 में रिलीज होने वाली है, जिसकी डेट अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ