Bigg Boss 18 नॉमिनेशन में तगड़ा ट्विस्ट! जानें किसने किसे किया सेव, किसे नॉमिनेट?

Bigg Boss 18 Nomination Twist: बिग बॉस 18 के घर में आज फिर से नॉमिनेशन होने वाला है, इसमें किसने किसे नॉमिनेट किया और किसे सेव किया ये भी जान लेते हैं। और लिस्ट भी देख लेते हैं जो-जो नॉमिनेट हुए हैं।

Bigg Boss 18 Nomination Twist

Bigg Boss 18 Nomination Twist

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Nomination Twist: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) अब तेजी से फीनाले की ओर बढ़ रहा है। वहीं सारे कंटेस्टेंट भी विनर की रेस में आगे बढ़ने के लिए अपना असली गेम खेल रहे हैं। बीते दिन सारा अरफीन खान घर से इविक्ट हो गई हैं। वहीं अब नई नॉमिनेशन की लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें तगड़ा ट्विस्ट आया है। अब इस बार कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है और नॉमिनेशन टास्क क्या था इस बारे में सब कुछ जान लेते हैं।  आइए जान लेते हैं कि किसने किसे नॉमिनेट किया और किसे सेव किया?

बिग बॉस 18 में कौन-कौन नॉमिनेट

बिग बॉस 18 में अब लेटेस्ट नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ गई है, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे। जी हां, आपको यकीन नहीं है तो जल्दी से लिस्ट ही देख लो। इस बार ईशा सिंह, चाहत पांडेय, रजत दलाल, कशिश कपूर, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और श्रुतिका नॉमिनेट हैं, जिनके सिर पर इविक्शन की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन

क्या था नॉमिनेशन टास्क

दरअसल आज के एपिसोड में एक बार फिर से नॉमिनेशन टास्क होने वाला है। वैसे तो ये हर बार होता है लेकिन इस बार एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जो आपको हैरान कर देगा। आइए सबसे पहले टास्क के बारे में जान लेते हैं। दरअसल इस बार बिग बॉस के घर में  एक सुरक्षा दीवार थी जिसमें दो प्रतियोगियों की तस्वीरें थीं। अंतिम दो प्रतियोगी जिनकी तस्वीर दीवार पर रहेगी उन्हें नॉमिनेशन से बचा लिया जाएगा। बाकी सभी को नॉमिनेट किया जाएगा।

विज्ञापन

किसने किसे किया सेव किसे नॉमिनेट

नॉमिनेशन के टास्क में इस बार चुम दरांग ने बतौर टाइम गॉड दीवार पर सबसे पहले विवियन डिसेना और रजत दलाल की तस्वीर लगाई। जैसा कि वह जानती थी कि अगले आने वाले किसी भी व्यक्ति को एक तस्वीर को किसी अन्य कंटेस्टेंट के साथ बदलना होगा।

विज्ञापन

चाहत ने सबसे पहले विवियन को नॉमिनेट किया और करणवीर को सेफ, फिर अविनाश ने रजत को नॉमिनेट किया और चाहत की फोटो लगाई। विवियन ने चाहत को नॉमिनेट किया और श्रुतिका की फोटो वॉल पर लगा दी। रजत ने करणवीर को नॉमिनेट किया और शिल्पा को टांग दिया।

विज्ञापन

नॉमिनेशन में आया ट्विस्ट

गेम में ट्विस्ट न आए तो मजा ही नहीं आता। ईशा सिंह ने शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट किया और अविनाश को सेव, इसके बाद कशिश ने शिल्पा को नॉमिनेट कर दिया और रजत को सेव। श्रुतिका ने रजत को नॉमिनेट किया और करणवीर सो सेव। करणवीर ने अपना बेटे का फर्ज अदा किया और शिल्पा को सेव कर ईशा को नॉमिनेट कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ