Yodha Important Scene: ऐसा पहली बार नहीं है कि जब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फौजी बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इसके पहले भी सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘शेरशाह’ जैसी फिल्म में कमाल कर चुके हैं। फिल्म ‘योद्धा’ 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। भले ही फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीद के हिसाब से नहीं हो सकी, लेकिन फिल्म के कुछ सीन्स ऐसे हैं, जो किसी को भी सिनेमा की ओर जाने को मजबूर करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म ‘योद्धा’ के ऐसे कौन-से सीन्स हैं, जो लोगों को थिएटर्स की ओर खींचते हैं?
‘योद्धा’ के ये सीन्स लोगों को अपनी ओर खींचते हैं
1. एक मासूम का जज्बा
फिल्म की शुरुआत ही बेहद शानदार है। इसके शुरू में ही जब एक छोटा-सा मासूम ये तय कर लेता है कि उसके शरीर पर या तो ‘योद्धा’ का यूनिफॉर्म होगा या फिर तिरंगा… ये सीन किसी के भी अंदर हिम्मत जगाने के लिए काफी है। हां, थोड़ा सा इमोशनल जरूर है, लेकिन इसके बाद का एक्शन देखकर तो कोई भी हिल उठेगा। साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा का स्टाइल तो इतना शानदार है कि जब वो नदी के बीच में तिरंगे का रंग उड़ाते है, तो कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा।
2. सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना की केमिस्ट्री
फिल्म में दोनों सितारों की केमिस्ट्री बेहद कमाल की है। जहां राशि खन्ना हमेशा अपने पति के साथ खड़ी नजर आती हैं, तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी एक बेस्ट हसबैंड बनने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है। हां, फिल्म में दोनों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बात तलाक तक भी चली जाती है, लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हो पाते और दोनों को एक-दूसरे को समझने की कला भी कमाल की है। फिल्म का ये पॉइंट आपको अपनी ओर जरुर खीचेंगा।
3. सिस्टम की मार
फिल्म में जब पहला प्लेन हाईजैक दिखाया जाता है, तो इस सीन में बस एक ही सिचुएशन होती है, जिसे बेहद आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन इस सिचुएशन को कंट्रोल ना करने के बजाय सिस्टम के अधिकारी किसी भी हालात के हाथ से निकल जाने का इंतजार करते हैं, जो फिल्म में दिखाया जाता है। पहले प्लेन हाईजैक को अरुण कट्याल बेहद शानदार तरह से कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सिर्फ आदेशों का इंतजार किया जाता है और जब सब कुछ हाथ से निकल जाता है, तो अरुण की मेहनत को हीरोगिरी का नाम दे दिया जाता है। फिल्म का ये सीन आपको भावुक कर सकता है, लेकिन इतना शानदार ही आप वाह कहे बिना तो रह ही नहीं पाएंगे।
4. दूसरा प्लेन हाईजैक
फिल्म के इंटरवल से पहले दूसरा प्लेन हाईजैक दिखाया जाता है, जिसकी भनक अरुण कट्याल को लग जाती है और वो हालात को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, चूकि पहले से अरुण पर से सबका भरोसा उठ चुका होता है, तो इस बार भी उसकी बात कोई नहीं सुनता और सब अपनी-अपनी चलाने की कोशिश करते हैं। इन सबके बीच जब असली हाईजैकर का पता लगता है, तो सब चौंक सकते हैं, क्योंकि अरुण जिस पर भरोसा करके उसे सब करने के लिए कहता है वहीं असली हाईजैकर होती है। ये सीन दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
5. सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन
पहले प्लेन हाईजैक में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन अधूरा-सा लगता है, जिसकी कमी दूसरे प्लेन हाईजैक में पूरी होती नजर आती है। जब दूसरी बार प्लेन हाईजैक होता है और सिद्धार्थ मल्होत्रा दुश्मन को धूल चटाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हैं। साथ ही उनका डायलॉग कि…. इस फिल्म का हीरो मैं हूं…
जो सच में ना सिर्फ सिद्धार्थ पर बल्कि फिल्म पर भी खूब जचता है। इसलिए सिर्फ सिद्धार्थ का एक्शन नहीं बल्कि एक हीरो, फौजी और सिस्टम की मार झेल चुके जवान का एक्शन किसी को भी सिनेमा की ओर खींच सकता है।
यह भी पढ़ें- Yodha Review: फिल्म को क्यों नहीं मिले दर्शक? Super Hit पर भी कलेक्शन इतना कम? तो हिट की परिभाषा क्या?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
1 day agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
5 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
15 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
15 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
16 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
16 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines