बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), राशि खन्ना (Raashii Khanna) और दिशा पाटनी (Disha Patani) स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) आज 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैंस का इंजतार खत्म होने वाला है। जाहिर है कि मेकर्स ने रिलीज के पहले ही ‘योद्धा’ की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी, जिसमें फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला है। अब क्रिटिक्स समेत सभी की नजरें योद्धा के ओपनिंग डे के नंबरों पर बनी हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या रंग लाती है, आइए जानते हैं ट्रेड एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणी।
पहली बार दिखेगी सिद्धार्थ और राशि की कैमिस्ट्री
पहले बात करते हैं फिल्म की स्टारकास्ट पर। फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी, राशि खन्ना, रोनित रॉय और तनुज विरवानी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। पर्दे पर दोनों को साथ देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। वहीं दिशा पाटनी भी फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगी। आपको बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन, अमेज़न प्राइम वीडियो और मेंटर डिसिपल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म ‘योद्धा’ को पुष्कर ओझा ने डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra की ‘योद्धा’ ओपनिंग डे पर करेगी कमाल? जानें क्या कहती है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
क्या कहती है ट्रेड एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणी
फिल्म मेकर और ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के मुताबिक, फिल्म ‘योद्धा’ का पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पॉजिटिव रहेगा। उनका कहना है कि ‘सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा एक धर्मा प्रोडक्शन है। वह फिल्म के प्रमोशन की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसलिए फिल्म के बारे में अवेयरनेस लेवल अच्छा रहने की उम्मीद है। ट्रेलर को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसके अलावा सिद्धार्थ और दिशा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।’
योद्धा कर सकती है अच्छी शुरुआत
ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि वह फिल्म ‘योद्धा’ की अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि इसे लेकर कोई लिमिट बताई नहीं जा सकती क्योंकि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसिलए उम्मीद जताई जा रही है कि योद्धा 7 करोड़ से ज्यादा की रेंज में खुल सकती है।
गिरीश जौहर ने कहा, ‘योद्धा की टार्गेट लिमिट 7 करोड़ से ज्यादा है और यह 8, 9, 10 करोड़ तक जा सकती है। या फिर ये नीचे आ सकती है। पहले दिन फिल्म कितना कलेक्शन करती है, इसी को देखते हुए वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अनुमान लगाया जा सकता है।’
बस्तर से होगी योद्धा की भिड़ंत
आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ की पहले दिन भिड़ंत अदा शर्मा की’ बस्तर’ से होने जा रही है। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘शैतान’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस कर रही है। इस बीच बिजनेस स्पेशलिस्ट सुमित काडेल का कहना है कि शैतान अभी बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए रहेगी। इसका असर ‘योद्धा’ पर भी पड़ सकता है। गौरतलब है कि अजय देवगन की ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ पहले दिन कितना कमाल दिखा पाती है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines