Yodha Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के जरिए एक्टर ने दो साल के बाद स्क्रीन पर वापसी की है। शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा योद्धा में देशभक्ति के रंग में दिखाई दिए। हालांकि फिल्म से जैसी उम्मीद की जा रही थी, वो पूरी होते दिखाई नहीं दी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा योद्धा ने ओपनिंग डे में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार के साथ शुरुआत की है। बता दें कि फिल्म का कुल बजट 55 करोड़ रुपये के आसपास का है, लेकिन फिल्म की जैसी शुरुआत है वह मेकर्स को भी निराश कर सकती है।
पहले दिन का कुल कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो चुकी है। Sacnilk के ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो अपने आप में बेहद ही कम है। हालांकि यह अभी शुरुआती आंकड़े हैं। वीकेंड पर फिल्म को फायदा मिल सकता है और आंकड़े भी ऊपर की ओर बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Yodha Review: प्लेन हाईजैक, आतंकवादी, आर्मी यूनिफॉर्म और Sidharth Malhotra, क्या योद्धा बन दिल जीत पाए शेरशाह?
आर्टिकल 370 को नहीं दे पाई टक्कर
आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा ने बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 की तुलना में बेहद ही खराब शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स में दिए आंकड़ों की मानें तो योद्धा ने बॉक्स ऑफिस पर 4 से 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं यामी गौतम की आर्टिकल 370 का बजट 20 करोड़ रुपये रहा था, जबकि इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इन फिल्मों की पहले दिन की कमाई
‘शैतान’ – 15.21 करोड़ रुपये
‘फाइटर’- 24.60 करोड़ रुपये
‘आर्टिकल 370’ – 6.12 करोड़ रुपये
‘क्रैक – जीतेगा… तो जिएगा’- 4 करोड़ रुपये
‘लापता लेडीज’ – 0.75 करोड़ रुपये
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’- 7.02 करोड़ रुपये
दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी
गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ में राशि खन्ना, दिशा पाटनी, रोनित रॉय और तनुज विरवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना को स्क्रीन शेयर करते देखा गया है। दोनों ने फिल्म में पति पत्नी का रोल अदा किया है। ‘योद्धा’ को पुष्कर ओझा ने डायरेक्ट किया है। आपको बता दें कि जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर पहले दिन खरी नहीं उतरी है। देखना होगा कि योद्धा आगे क्या कमाल करती है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines