Yodha Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। रिलीज से दो दिन पहले ही मेकर्स ने ‘योद्धा’ की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, जिसका नतीजा यह है कि फिल्म के टिकट्स धड़ाधड़ बिकने शुरू हो गए हैं। एडवांस बुकिंग से साफ पता चल रहा है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है।
देशभक्ति के रंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा
बता दें कि फिल्म ‘शेरशाह’ के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘योद्धा’ में एक बार फिर से देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई देंगे। जहां ‘शेरशाह’ में उन्होंने विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था तो वहीं ‘योद्धा’ में अरुण कत्याल के किरदार में अपना दमखम दिखाएंगे। यह फिल्म भी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग
कुछ दिनों पहले ही ‘योद्धा’ का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। वहीं अब रिलीज से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्टर ने एक पोस्ट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘अल्टीमेट थ्रिलर के लिए अपनी फ्रंट रॉ सीट को सिक्योर करें। योद्धा की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बड़े पर्दे पर मिलते हैं।’
ओपनिंग डे पर मचाएगी धमाल?
फिल्म ‘योद्धा’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर नजर डालें तो दर्शक सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि टिकटें धड़ाधड़ बिकना शुरू हो गई हैं। ऑडियंस फिल्म देखने के लिए एडवांस बुकिंग के जरिए सिनेमाघरों में सीट रिजर्व कर सकती है। हालांकि अब तक जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘योद्धा’ ओपनिंग डे पर धमाल मचा सकती है।
ये है फिल्म की कहानी
आपको बता दें कि फिल्म ‘योद्धा’ को पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं फिल्म की कहानी पर बात करें तो इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भारतीय सेना में शामिल होकर एक मिशन पर काम करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ राशि खन्ना दिखाई देंगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines