Yodha Advance Booking Report: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की अपकमिंग मूवी ‘योद्धा’ (Yodha) की रिलीज का इंतजार खत्म होने में बस कुछ घंटे बाकी हैं। 15 मार्च यानी कल यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हालांकि मेकर्स ने रिलीज के दो दिन पहले यानी 12 मार्च से योद्धा की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद से ही फिल्म के टिकट्स धड़ाधड़ बिकने शुरू हो गए हैं। इंतजार है तो कल का जब पता चल जाएगा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी या फ्लॉप। इससे पहले आइए जानते हैं कि फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट क्या कहती है?
योद्धा की स्टारकास्ट
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म ‘योद्धा’ की स्टारकास्ट के बारे में। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी, राशि खन्ना, रोनित रॉय और तनुज विरवानी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ऐसा पहली बार होगा जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म को पुष्कर ओझा ने डायरेक्ट किया है, जबकि धर्मा प्रोडक्शन, अमेज़न प्राइम वीडियो और मेंटर डिसिपल एंटरटेनमेंट ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें: कभी मां पहनती थीं फटी साड़ी, आज इतना पैसा घर बैठकर खाएंगी 7 पीढ़ियां, पहचानें कौन?
एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ ने एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है। sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 25477 टिकट बेच दिए हैं। वहीं रिलीज से पहले फिल्म ने 50.35 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। इसके अलावा हिंदी भाषा में भी इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आपको बता दें कि योद्धा की एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े आए हैं, उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन कर सकती है।
कब हो रही रिलीज
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म योद्धा कल यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म शेरखान के बाद यह दूसरा मौका होगा जब सिद्धार्थ मल्होत्रा योद्धा में देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई देंगे। शेरशाह में उन्होंने विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था, जबकि योद्धा में उन्हें अरुण कत्याल के किरदार में देखा जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म योद्धा के जरिए एक्टर प्लेन हाईजैक की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines