हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Yasmina Zaytoun कौन? जिन्होंने Miss World 2024 बनीं Krystyna Pyszkova को दी टक्कर

Yasmina Zaytoun: क्रिस्टीना पिजकोवा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता तो वहीं इस रेस में उन्हें कड़ी टक्कर दी यास्मिना ने, जो पहली रनर-अप बनकर सामने आई हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं Yasmina Zaytoun?

विज्ञापन
Yasmina Zaytoun

Yasmina Zaytoun, Miss World 2024: एक बार फिर से भारत की धरती पर दुनिया की नई ‘विश्व सुंदरी’ को चुन लिया गया है। बीती रात Czech Republic की हसीना क्रिस्टीना पिजकोवा (Krystyna Pyszkova) ने मिस वर्ल्ड 2024 का ताज अपने नाम कर लिया है। जहां क्रिस्टीना पिजकोवा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता तो वहीं इस रेस में उन्हें कड़ी टक्कर दी Yasmina Zaytoun ने, जो पहली रनर-अप बनकर सामने आई। आइए आपको बताते हैं कि Miss World 2024 को टक्कर देने वाली ये हसीना कौन हैं?

कौन हैं Yasmina Zaytoun?

मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में क्रिस्टीना पिजकोवा के सामने थीं Lebanon की Yasmina Zaytoun, जो 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की पहली रनर-अप रही हैं। बता दें कि Yasmina Zaytoun, लेबनान ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी है। मिस लेबनान का ताज पहनने के बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2022 में लेबनान का प्रतिनिधित्व भी किया। वहीं, अब Yasmina Zaytoun मिस वर्ल्ड 2024 की पहली रनर-अप बनी हैं। लेबनान में जन्मी जायटौन ने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा साल 2021, अप्रैल में उन्होंने विद यास्मिना शो नामक एक शिक्षा शो की मेजबानी शुरू की थी।

विज्ञापन

Yasmina Zaytoun

भारत की ओर से थीं सिनी शेट्टी

बता दें कि 28 साल बाद भारत में मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कॉम्पिटिशन में भारत की ओर से सिनी शेट्टी थीं, लेकिन सिनी सिर्फ टॉप 8 तक ही अपनी जगह बना सकीं और टॉप चार में America- Trinidad and Tobago, Africa – Botswana, Europe- Czech Republic और Asia and Oceania- Lebanon ने अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन

Czech Republic और Lebanon में थी टक्कर

इसके बाद टॉप टू में Czech Republic की हसीना क्रिस्टीना पिजकोवा और Lebanon की Yasmina Zaytoun ने अपनी जगह बनाई। दोनों में कांटे की टक्कर थी और आखिर में जहां क्रिस्टीना पिजकोवा के सिर मिस वर्ल्ड 2024 का ताज सजाया गया, तो वहीं Yasmina पहली रनर-अप बनकर उभरीं। दोनों हसीनाओं को उनकी जीत पर खूब बधाइयां दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Czech Republic की हसीना Krystyna Pyszkova के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2024 का ताज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola