यश राज बैनर ने लॉन्च किया कास्टिंग ऐप, स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स के लिए बड़ा मौका

Yash raj films launched casting app: यश राज फिल्म्स ने कास्टिंग ऐप लॉन्च किया है। ये ऐप एक्टर बनने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए डायरेक्ट प्रोडक्शन हाउस तक पहुंचने का सुनहरा मौका है।

yash raj fims

yash raj fims

Yash raj films launched casting app: प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने स्ट्रगल कर रहे लोगों के लिए सोशल मीडिया एप्लिकेशन लॉन्च किया है। ये ऐप्लिकेशन उन लोगों के लिए है, जो एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। ऐसे लोग अब इस ऐप के जरिए आसानी से ऑडिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ऐप के जरिए मिलेगी कास्टिंग से जुड़ी जानकारी

इस ऐप में एक्टिंग की दुनिया में नाम बनाने की कोशिश कर रहे लोगों को डायरेक्ट कास्टिंग से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

वाईआरएफ के अनुसार, ऐप स्टूडियो को कंपनी के नाम पर जारी फर्जी कास्टिंग कॉल से निपटने में भी मदद करेगा। इस ऐप को इस्टॉल करके अपनी प्रोफाइल डिटेल देनी होगी। इसके बाद ही आपको आनेवाले फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी।

फेक कास्टिंग ऐप से निपटने में मदद करेगा ये ऐप

इस ऐप के जरिए उम्मीदवारों को रजिस्टर करने में तो आसानी होगी ही। इसके साथ ही ये फेक कास्टिंग ऐप से निपटने में मदद करेगा। इसमें किए गए सभी अनाउंसमेंट ऑफिशियल होंगे। कंपनी ने इसे फेक कास्टिंग ऐप से बचने के लिए लॉन्च किया है। अब कोई भी बैनर का नाम लेकर किसी को गुमराह नहीं कर सकेगा।

टैलेंटेड लोगों की पहचान करने में होगी आसानी

इस ऐप के जरिए सभी ऑडिशन को सही ढंग से मैनेज करने में मदद मिलेगी। दुनिया भर में कई ऐसे लोग हैं, जो बस एक मौके की तलाश में हैं। ऐसा पहली बार होगा जब किसी को सीधे प्रोडक्शन हाउस से जुड़ने का मौका मिलेगा। अब सपनों को हासिल करने के लिए किसी और पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले से कर सकते हैं डाउनलोड

इस ऐप को ऐप्पल प्ले स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए YRF Casting लिखकर सर्च करें। सर्च करने के बाद ऐप का ऑप्शन आएगा, दूसरे किसी ऐप की तरह इसे इंस्टॉल कर के ओपन कर के लॉग इन करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ