Who is Sudeep Dutt: फिलहाल सोशल मीडिया पर हर तरफ बी-टाउन सितारों की होली सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो छाई हुई हैं। एक तरफ जहां कुछ सितारों ने अपने नए घर में होली मनाई तो इस बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी होली पार्टी की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो आते ही इंटरनेट पर छा गईं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देसी गर्ल के लिए होली के पार्टी होस्ट करने वाले सुदीप दत्त कौन हैं? आइए आपको बताते हैं इनके बारे में…
कौन हैं सुदीप दत्त?
सोशल मीडिया पर सुदीप दत्त की खूब चर्चा हो रही है। तो आपको बता दें कि सुदीप दत्त कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा की अच्छी दोस्त तमन्ना दत्त के पति हैं। जी हां, इसके अलावा सुदीप दत्त नोएडा स्थित एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब सुदीप पीसी या उनकी फैमिली के साथ नजर आए हों। सुदीप को पहले बी कई बार देसी गर्ल और उनके परिवार के साथ देखा जा चुका है। बता दें कि साल 1992 में सुदीप ने बतौर इंजीनियर अपने करियर की शुरुआत की थी।
PC ने शेयर की फोटोज
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर होली सेलिब्रेशन की कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में ना सिर्फ मालती मैरी और निक जोनस बल्कि देसी गर्ल की फैमिली भी नजर आ रही है। फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका और उनके परिवार ने होली पर खूब मस्ती की है। साथ ही मालती की क्यूटनेस भी अलग ही झलक रही है। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले ही प्रियंका अपनी बेटी के साथ इंडिया आई थीं। तब से एक्ट्रेस अभी तक इंडिया में ही हैं।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने कथित बॉयफ्रेंड पर लगाए थे गंभीर आरोप, आसान नहीं थी करियर की शुरुआती राह
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines