Vijay Deverakonda Auctioned Filmfare: साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अब पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनकी एक्टिंग की सभी लोग तारीफ करते हैं। अब तो उनका बॉलीवुड डेब्यू भी हो चुका है। भले ही एक्टर का हिंदी फिल्मों में डेब्यू फ्लॉप रहा लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी काफी स्ट्रांग है। अपनी लव लाइफ को लेकर भी वो लोगों के बीच सुर्खियां बटोरते हैं। इसी बीच अब विजय देवरकोंडा से जुड़ी एक इंटरेस्टिंग खबर सामने आ रही है। उन्होंने अब अपने बारे में एक ऐसी इनफार्मेशन शेयर की है जिसे सुनकर आपको भी अपने कानों पर यकीन नहीं होगा।
2017 में मिला था बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड
विजय देवरकोंडा को इंडस्ट्री में असली हाइप तब मिली जब वो फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ (Arjun Reddy) में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त थी कि एक्टर को उनके इस किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड (Best Actor Filmfare Award) भी मिला था। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने अपनी इस ट्रॉफी का क्या किया? अगर नहीं जानते तो आपको ये खबर सुनकर झटका लगने वाला है। दरअसल, अब एक्टर ने हाल ही में रिवील किया है कि उन्होंने साल 2017 में मिले इस अवॉर्ड को नीलाम कर दिया था।
ब्लैक लेडी को कितने में किया नीलाम
कुछ पैसों के लिए एक्टर ने अपने बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड की ट्रॉफी को नीलाम क्यों किया उन्होंने इसकी वजह भी रिवील की है। उन्होंने बताया है कि उन्हें आखिर अचानक पैसों की ऐसी जरूरत क्यों पड़ी कि उन्हें अपनी मेहनत का इनाम बेचना पड़ गया। साथ ही विजय ने इसकी कीमत का भी खुलासा किया है। बता दें, इस अवॉर्ड की नीलामी के बाद उन्हें 25 लाख रुपए हासिल हुए थे। इन पैसों को उन्होंने अपने ऊपर खर्च नहीं किया बल्कि ये तो एक्टर ने साल 2018 में CM रिलीफ फंड में दे दिए थे। एक्टर ने ये भी कहा है कि उनके लिए अवॉर्ड से ज्यादा यादें जमा करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: LSD2 के डायरेक्टर Dibakar Banerjee ने दी चेतावनी, बोले- ‘बच्चे दूर रहें और एडल्ट्स…’
पत्थर के टुकड़े से अच्छी यादें हैं बेहतर
विजय ने रिवील किया कि वो कभी भी फोटोज या अवॉर्ड्स इकट्ठे करने वाले इंसान नहीं थे। मगर अब चीजें बदल रही हैं क्योंकि अब उन्हें अपने पेरेंट्स की पुरानी फोटोज देखने में मजा आता है। अब वो भविष्य में अपने बच्चों के साथ भी ऐसा ही करेंगे। उनके अवॉर्ड्स और ट्रॉफी के सवाल पर उन्होंने साफ-साफ कहा है कि उन्होंने अपना बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड नीलाम कर दिया, जिसके बदले उन्हें अच्छे खासे पैसे भी मिले। एक्टर के लिए ये उनके घर में रखे पत्थर के टुकड़े से भी अच्छी याद है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines