Vicky Kaushal Viral Video: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी फिल्मों के अलावा सोशल सोशल मीडिया पर भी फैंस का ध्यान खींच ही लेते हैं। एक्टर के पोस्ट पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। इसी बीच अब उनका लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में आ गया है। विक्की कौशल ने अपने हालिया पोस्ट से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे। दरअसल, अब वो जल्द ही गुड न्यूज का ऐलान करने वाले हैं।
क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ?
ये खुद विक्की कौशल ने कहा है। उन्होंने कुछ देर पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है इसमें वो फैंस से एक सवाल कर रहे हैं और उन्हें गुड न्यूज देने की बात कह रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि कहीं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) प्रेग्नेंट तो नहीं हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही कैटरीना की प्रेग्नेंसी के रूमर्स तेज हो गए हैं। वैसे भी पिछले कुछ दिनों से लोग कैटरीना के प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं, ऐसे में अब ये वीडियो सुन सभी उत्साहित हो गए हैं। लेकिन फैंस की खुशी में एक स्पीड ब्रेकर भी आने वाला है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं ये तो आपको वीडियो देखकर ही समझ आएगा।
विक्की ने तृप्ति और एम्मी संग ऑडियंस से किया सवाल
दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की पहले अपने फैंस को हेलो कहते हैं और उनसे इंटरैक्ट करते हुए बताते हैं कि वो आज किसी पंजाबी गाने पर रील बनाने नहीं आए हैं। विक्की ने कहा कि वो यहां तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) और एम्मी विर्क (Ammy Virk) के साथ एक न्यूज शेयर करने आए हैं। उनके पास एक गुड न्यूज और एक बैड न्यूज है। फिर एक्टर ने सवाल किया कि आप पहले क्या सुनना चाहोगे? इतने में ही तृप्ति डिमरी और एम्मी विर्क भी जुड़ गए और दोनों ने अपनी-अपनी राय भी दे दी। तभी विक्की ने कहा कि वो ये सवाल उन दोनों से नहीं बल्कि फैंस से कर रहे हैं। आखिर में उन्होंने ऑडियंस से सीधे सवाल किया है कि वो पहले क्या जानना चाहते हैं गुड न्यूज या बैड न्यूज, वो कमेंट करके बता सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav और Kirti Mehra का क्यों हुआ था ब्रेकअप? आज कैसा है इनका रिश्ता?
फैंस के रिएक्शंस
इसके बाद सभी लोग वीडियो पर कमेंट पर अपना-अपना जवाब दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो न्यूज गेस करना भी शुरू कर दिया है। ऑडियंस का कहना है कि जल्द ही विक्की- तृप्ति डिमरी और एम्मी विर्क के साथ अपनी अगली फिल्म का ऐलान करेंगे। लेकिन बैड न्यूज क्या होगी ये किसी को भी समझ नहीं आ रहा है। हो तो ये भी सकता है कि उनके अगले प्रोजेक्ट का नाम ही ‘गुड न्यूज बैड न्यूज’ हो। अब क्या सच है ये जानने के लिए तो उनकी अनाउंसमेंट का ही इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines