Urfi Javed Shah Rukh Khan Selfie: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक बार फिर इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है। उनकी एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को उर्फी के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान के फैंस भी देखकर हैरान रह गए हैं। उर्फी को अब लेटेस्ट तस्वीर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ देखा जा सकता है। ये फोटो खुद उर्फी जावेद ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।
शाहरुख संग वायरल हुई उर्फी की फोटो
उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी से बॉलीवुड के बादशाह संग अपनी फोटो पोस्ट की है। ये देख हर कोई दंग रह गया है। इस फोटो में उर्फी को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो घर के कपड़ों में ही शाहरुख से मीटिंग करने पहुंच गई हों। ऐसे में ये तस्वीर देखने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों को तो ये भी लग रहा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री मार सकती हैं, वो भी किंग खान के साथ। अब एक तस्वीर ने इंटरनेट पर वाकई तहलका मचा दिया है। सभी लोग अब उनके बॉलीवुड डेब्यू के लिए बेकरार हो रहे हैं।
उर्फी की फोटो में छिपा है कौन-सा राज?
हर कोई उर्फी और शाहरुख खान की सेल्फी पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन जब आपको इस तस्वीर की सच्चाई पता लगेगी तो आपको एक तगड़ा झटका लगेगा। ये फोटो देखने में जितनी सिंपल है, उसके पीछे उतना ही बड़ा राज छिपा है। वो इस फोटो में कुछ तो तिगड़म लगा रही हैं, जो अब हमारी पकड़ में आ गया है। उर्फी जावेद की शाहरुख खान से मुलाकात झूठी है वो फैंस को बेवकूफ बना रही हैं। वो शाहरुख से नहीं मिलीं बल्कि ये तो टेक्नोलॉजी का कमाल है। दरअसल, ये फोटो स्नैपचैट (Snapchat) फिल्टर का इस्तेमाल कर क्लिक की गई है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड इंडस्ट्री को BJP सरकार का तोहफा, फ्री में होगी फिल्मों की शूटिंग, निर्माता खुश
उर्फी जावेद का सच आया बाहर
बता दें, स्नैपचैट पर एक ऐसा फिल्टर मौजूद है जिसमें शाहरुख खान का चेहरा दिखाई देता है। जब आप इस फिलटर में फोटो क्लिक करते हैं तो एकदम ऐसा ही लगता है जैसे शाहरुख खान आपके साथ खड़े हों। अब उर्फी जावेद ने भी कुछ यही तकनीक अपनाई है। यानी ये फोटो तो असली है लेकिन किंग खान से उनकी मुलाकात नकली है।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
38 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
69 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
190 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
212 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में
310 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
316 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
336 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
337 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
362 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines