Neha Singh Rathore Controversy: ‘यूपी में का बा’ फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही अपने गाने के अंदाज से इस पर कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है। दरअसल, देश में CAA लागू हो चुका है, जिसे लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसके तहत लोग नागरिकता पाने के लिए आवदेन कर सकेंगे। वहीं इस एक्ट को लेकर भोजपुरी सिंगर ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सिंगर नेहा सिंह राठौर ने तंज कसते हुए कहा, ‘वो CAA की बात करें तो तुम इलेक्टोरल बॉण्ड पर अड़ जाना।’ आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नेहा सिंह राठौर ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी सिंगर कई मुद्दों पर अपनी राय रखने और सरकार पर तंज कसने को लेकर चर्चा में आ चुकीं है। आज हम आपको उन पांच मौकों के बारे में बताएंगे, जब नेहा सिंह राठौर मोदी सरकार पर निशाना साध चुकीं हैं।
एमपी सरकार को लिया आड़े हाथ
जाहिर है कि नेहा सिंह राठौर पहली बार ‘यूपी में का बा’ गाकर चर्चा में आईं थीं। इस गाने को गाकर उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साथा था। वहीं पिछले साल उन्होंने मध्य प्रदेश में ‘एमपी में का बा’ गाकर हलचल मचा दी थी। उस दौरान उन्होंने RSS की ड्रेस कोड की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।
यहां सुने गाने के बोल
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
पिछले साल अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों के सपोर्ट में भी नेहा सिंह राठौर उतर चुकी हैं। उन्होंने अपने नए गाने के जरिए केंद्र सरकार के अभियान ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर निशाना साधा था। साथ ही केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि 9 साल में कई लोग बेरोजगार हो चुके हैं। इसलिए आपको अपनी सीट छोड़ देनी चाहिए। नेहा ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जंतर-मंतर वाली गुहार क्यों नहीं सुनी जा रही है?
कानपुर की घटना
कानपुर देहात में हुए अग्निकांड को लेकर भी सिंगर नेहा सिंह राठौर काफी चर्चा में रहीं थीं। उस दौरान सिंगर ने ‘यूपी में का बा’ सीजन-2 के नाम से एक गाना गाते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस मामले में नेहा के खिलाफ नोटिस भी जारी किया था। नोटिस में यूपी पुलिस ने कहा था कि नेहा सिंह राठौर का गाना समाज में शत्रुता और तनाव पैदा करता है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं एडल्ट स्टार Emily Willis? ड्रग ओवरडोज से बिगड़ी तबीयत, इस वजह से पहुंची कोमा में
PM मोदी की जनसभा
नेहा सिंह राठौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) जनसभा पर भी अपने अंदाज में गाना गाते हुए सवाल उठा चुकी हैं। उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा था, ‘चौकीदार को BHU में सभा करनी है और उसी यूनिवर्सिटी की रेप पीड़िता के मामले में चुप्पी भी साधनी है।’ उनके इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई थी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
14 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
14 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
17 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
28 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
28 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
29 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
29 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines