Twinkle khanna on anant pre wedding bash: कई बार ऐसा होता जब लोग फ्यूचर को लेकर ख्याली पुलाव पकाने लगते हैं। ट्विंकल खन्ना ने अपने ऐसे ही ख्याली पुलाव का जिक्र करते हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर रिएक्शन दिया है उनका कहना है कि अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन को देखने के बाद वो चाहती हैं कि उनके बच्चे आरव और नितारा भाग कर शादी कर लें। ट्विंकल ने अपने कॉलम में अपने ख्यालों की वजह बताया कि अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन ने उम्मीदें तो बढ़ाई ही हैं, साथ ही दूसरे लोगों के लिए एक स्टैंडर्ड भी सेट किया है।
ट्विंकल ने क्यों कहा कि ‘नीता भाभी’ की तरह डांस नहीं कर सकती
ट्विंकल ने बताया कि प्री वेडिंग फंक्शन का जो स्टैंडर्ड उन्होंने सेट किया है, उससे ऐसे फंक्शन से सभी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ट्विंकल ने कहा कि वो अपने बच्चों की शादी में नीता भाभी (नीता अंबानी) की तरह डांस नहीं कर सकती। ऐसा इसलिए क्योंकि आखिरी बार जब उन्होंने पैंडेमिक में (तम्मा-तम्मा) पर डांस करने की कोशिश की थी तो पैर फ्रैक्चर कर बैठी थीं। अपने साथ हुए इस हादसे की चुटकी लेते हुए ट्विंकल ने आगे कहा कि यहां तक भगवान भी नहीं चाहते कि वो बिना कॉर्डिनेशन के डांस करें।
अक्षय के रूटीन की वजह से धूमधाम से नहीं हो सकती शादी
ये तो सभी जानते हैं कि अक्षय अपनी रूटीन को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट हैं। ट्विंकल ने भी अक्षय की रूटीन का जिक्र करते हुए कहा कि वो मुश्किल से ही 10 बजे के बाद जागते हैं। ऐसे में 20 लोगों का डिनर अरेंज करने में तो हम घबराने लगते हैं। इतने सारे लोग का सोचकर भी परेशान होने लगती है। इसलिए अगर उनके बच्चे चाहते हैं कि उनकी मां खुश रहे तो बेहतर होगा कि दोनों भाग कर शादी कर लें।
अक्षय की डांस पर दिया सारकास्टिक रिएक्शन
ट्विंकल ने अनंत अंबानी प्री वेडिंग में अक्षय के परफॉर्मेंस के ऊपर सारकास्टिक रिएक्शन दिया है। ट्विंकल ने कहा कि प्री वेडिंग फंक्शन पर अक्षय ने अपने एक डांस स्टेप को 33वें बार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इतना एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दिया कि देख कर लगा कि वो स्टेज से जामनगर में तेल का एक और कुआं खोद देंगे।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
17 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines