Actress Surbhi Tiwari Becomes Victim Of Online Scam: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि तिवारी (Surbhi Tiwari) ने अब एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस के साथ राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में एक बड़ा धोखा हुआ है। उन्होंने रिवील किया कि उनके साथ अब एक बड़ा ऑनलाइन स्कैम हुआ है। एक गलती की वजह से उन्हें बड़ा चूना लग गया। हालांकि, अपनी सूझबूझ के कारण एक्ट्रेस ने अपना पूरा अकाउंट साफ होने से भी बचा लिया। तो चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है और एक्ट्रेस को कितना नुकसान हुआ है। साथ ही इस बार किस नई तकनीक से एक्ट्रेस के साथ ये फ्रॉड हुआ है।
अयोध्या में धर्मशाला की बुकिंग पड़ी महंगी
बता दें, सुरभि तिवारी ने मीडिया संग बातचीत में रिवील किया है कि उनके साथ डिजिटल पेमेंट फ्रॉड हुआ है। दरअसल, वो अयोध्या में रुकने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रही थीं। तभी उनके किसी रिश्तेदार ने उन्हें एक बड़ी धर्मशाला का नाम सुझाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने इस नाम को ऑनलाइन सर्च किया तो उन्हें वहां उसका एक लिंक मिला जहां इस धर्मशाला की सभी जरूरी डिटेल्स मौजूद थीं। इसी वेबसाइट से उन्हें एक कॉन्टैक्ट नंबर भी मिला। सभी डिटेल्स इतने तरीके से दी गई थीं कि एक्ट्रेस को इस पर आसानी से विश्वास हो गया। इसके बाद सुरभि तिवारी ने इस धर्मशाला की अपने व्हाट्सएप पर कुछ फोटोज मंगवाई ताकि वो तय कर सकें कि उन्हें यहां बुकिंग करवानी है या नहीं।
एक्ट्रेस के साथ ऐसे हुआ स्कैम
जब उन्हें ये जगह पसंद आ गई तो उन्होंने उस शख्स से उसका GPay नंबर मांगा और रूम बुक करने के लिए 2,500 रूपए ट्रांसफर तक कर दिए। लेकिन उस शख्स ने एक्ट्रेस से इतनी ही अकाउंट सिक्योरिटी डिपॉजिट के लिए डिमांड की। ऐसे में जब सुरभि ने उस आदमी से रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा तो उसने टेक्निकल इश्यू का बहाना बना दिया और कहा कि एक ही बार में पूरी पेमेंट कर दो। ऐसे में एक्ट्रेस ने उस शख्स को अपनी चुकाई हुई रकम वापिस करने को कहा ताकि वो एक बार में 5000 अदा कर सकें। ऐसे में उस शख्स ने एक्ट्रेस की बात किसी और से करवाई और उस दूसरे आदमी ने एक्ट्रेस के व्हाट्सएप नंबर पर एक बारकोड शेयर किया। बस फिर एक्ट्रेस को शक हो गया कि दाल में कुछ काला है क्योंकि वो बात करते हुए मैसेज डिलीट कर रहा था।
सुरभि तिवारी ने दर्ज करवाई शिकायत
वो तो एक्ट्रेस की किस्मत अच्छी थी कि वो दूसरे फोन में GPay का इस्तमाल करती थीं। इसी वजह से वो फ्रॉड एक्ट्रेस से ज्यादा पैसे नहीं लूट सका नहीं तो एक्ट्रेस के साथ बड़ा स्कैम हो जाता और पूरा ही अकाउंट खाली हो जाता। सुरभि तिवारी ने बताया है कि ये घटना 29 फरवरी की है और इस हादसे के बाद उन्होंने 1 मार्च को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट भी दर्ज करवाई है। अब एक्ट्रेस ने फैंस को भी सलाह दी है कि वो सतर्क रहें और कोई भी पेमेंट करने से पहले ठीक से जांच कर लें।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
2 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
2 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
2 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
5 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
42 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
74 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
194 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
216 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines