Tiger Shroff New House: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के फैंस के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बॉलीवुड फिल्मों में स्टंट कर टाइगर श्रॉफ ने इतनी कामयाबी हासिल कर ली है कि एक्टर अब नई आलीशान प्रॉपर्टी के मालिक बन गए हैं। टाइगर श्रॉफ को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मुंबई के बाद अब उन्होंने पुणे में भी एक लग्जरियस घर ले लिया है। इस घर की कीमत सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे। एक आम आदमी इतना महंगा घर खरीदने का बस सपना ही देख सकता है।
क्या है टाइगर की नई प्रॉपर्टी की कीमत?
बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि टाइगर श्रॉफ ने पुणे शहर में करीब 7 करोड़ 50 लाख का नया घर खरीदा है। 4 हजार दो सौ अड़तालीस (4,248) वर्ग फुट की ये प्रॉपर्टी हड़पसर (Hadapsar) में प्रीमियम YooPune प्रोजेक्ट का हिस्सा है और इसे लोकल रियल एस्टेट हेवीवेट पंचशील रियल्टी बना रही है। इसके लिए टाइगर ने करीब 52.5 लाख की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। कहा जा रहा है कि 5 मार्च, 2024 को टाइगर ने रजिस्ट्रेशन करवाया और ये रकम अदा की।
नए घर का क्या करेंगे एक्टर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी को तुरंत लीज पर दे दिया गया है। अब इस प्रॉपर्टी के लिए टाइगर को हर महीने करीब 3.5 लाख रुपये का रेंट मिल रहा है। इस रेंट से उन्हें काफी प्रॉफिट होगा। पांच साल के किराये की इस डील से एक्टर को 5 परसेंट से ज्यादा की बचत होगी। यानी अब एक्टर इस घर से भी मोटा प्रॉफिट कमा लेंगे। रही बात उनके पुणे शिफ्ट होने की तो ऐसा नहीं होने वाला है। एक्टर मुंबई में ही रहेंगे और अपना एक्टिंग करियर जारी रखेंगे। वैसे भी उनकी अपकमिंग फिल्म इन दिनों चर्चा में बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Surbhi Chandna को शादी के फैसले पर पछतावा क्यों? सोशल मीडिया पर बताई वजह
जल्द रिलीज होगी फिल्म
जल्द ही टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ (Bade Miyan Chote Miyan) में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस कब से इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों की फिल्म को लेकर काफी बज्ज बना हुआ है और ये दोनों फिल्म का प्रमोशन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
3 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
40 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
71 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
192 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
214 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में
312 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
318 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
338 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
339 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
364 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines