हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tiger Shroff ने Disha Patani पर उड़ाया गुलाल, क्या Akshay Kumar ने करवाया पैचअप?

Tiger Shroff Disha Patani Holi Celebration: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के पैचअप की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। ब्रेकअप के बाद होली पर जिस तरह से इनका सेलिब्रेशन वीडियो वायरल हुआ है उसे देख फैंस भी हैरान हैं। लोगों ने इन दोनों की नजदीकियों का क्रेडिट बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को दे दिया है।

विज्ञापन
अक्षय ने कम करवाई टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की दूरी?

Tiger Shroff Disha Patani Holi Celebration: बॉलीवुड के एक्स लव बर्ड्स टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) का सोशल मीडिया पर लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। इन दोनों ने इस बार ब्रेकअप के बाद भी साथ में होली खेली है। अब इन दोनों को एक-दूसरे के रंग में रंगे देख सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। सामने आए इस वीडियो में टाइगर-दिशा पर गुलाल उड़ाते और उनके साथ होली मनाते हुए नजर आ रहे हैं। अब उनके इस वीडियो ने फैंस के दिल में चिंगारी लगा दी है।

टाइगर ने दिशा के साथ मनाई होली

इस जोड़ी को पसंद करने वाले खुशी से नाचते हुए दिख रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) मिलकर दिशा पर गुलाल फेंकते हैं। इन तीनों की मस्ती देख अब हर कोई हैरान है। कुछ दिन पहले ही तो टाइगर और दिशा का वो वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्टर दिशा के साथ बैठने से इंकार कर रहे थे और अब वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ होली खेल रहे हैं। ये नजारा अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वो इन दोनों के पैचअप को लेकर बातें कर रहे हैं।

एक्स कपल का वीडियो वायरल

हालांकि, इस वीडियो में और भी कई लोग नजर आ रहे हैं। लेकिन फिर भी फैंस का ध्यान बस टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पर जा कर अटक गया है। लोगों को उम्मीदें होने लगी हैं कि ये दोनों एक बार फिर साथ आ सकते हैं। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं ये तो आपको दिशा के शेयर किए गए वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाने के बाद ही समझ आएगा। हर शख्स इन दोनों को लेकर ही कमेंट करता हुआ नजर आ रहा है। एक शख्स ने लिखा, ‘टाइगर और दिशा को फिर से एक साथ देखकर खुशी हुई।’ एक फैन बोला, ‘ओह, इतने समय बाद दिशा और टाइगर।’ एक कमेंट आया, ‘दिशा अपने एक्स की बेस्टी बन रही हैं।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: होली पर हुई थी Anupamaa फेम Paras Kalnawat के पिता की मौत, रुला देगा एक्टर का पोस्ट

अक्षय हैं इन दोनों की करीबी की वजह?

किसी ने कमेंट किया, ‘अक्षय सर दोनों का पैचअप करवा के ही मानेंगे।’ एक और ने लिखा, ‘वैसे अक्षय सर दोनों के बीच दूरियां कम करवा रहे हैं।’ इन दोनों का एक फैन बोला, ‘टाइगर ने अभी से हल्दी की रस्म कर दी।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘लगता है अक्षय कुमार ने पैचअप करवा लिया है भाई लोग।’ अन्य यूजर बोला, ‘दिशा और टाइगर एक साथ वापस आ गए हैं… वाह।’ एक फैन लिखता है, ‘टीशा जोड़ी हमेशा के लिए है।’ तो कोई कहता है, ‘ब्रेकअप नहीं हुआ इसका मतलब।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola