The Sabarmati Report, Godhra: Accident Or Conspiracy: साल था 2002, ट्रेन थी साबरमति एक्सप्रेस और फिर आते हैं वो कुछ सेकंड, जब ट्रेन की छुक-छुक नहीं बल्कि धुएं की धूं-धूं से गुजरात का पूरा गोधरा स्टेशन भर जाता है। ना.. ना.. सिर्फ धुएं की धूं-धूं नहीं बल्कि इससे निकलती हैं लोगों की चीखें, खून से लथ-पथ लाशें और साबरमति एक्सप्रेस का जला हुआ ढांचा।
‘The Sabarmati Report’
समय-समय पर इस केस में सुनवाई हुई और आरोपियों का सजा भी। वहीं, अब इस कहानी पर एक फिल्म बनाई गई है, जिसका नाम है ‘The Sabarmati Report’। आज ही इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्या है ‘गोधरा कांड’ या फिर ‘साबरमती एक्सप्रेस’ की असली कहानी? आइए आपको बताते हैं…
कुछ घंटों का सफर और चली गई 59 जानें
दरअसल, ये कहानी है आज से 22 साल पहले की, जब ट्रेन की पटरी पर रेलगाड़ी नहीं ‘मौत गाड़ी’ दौड़ रही थी। फिर ‘साबरमती एक्सप्रेस’ नाम की ट्रेन गोधरा स्टेशन के पास जाती है और तब ही ट्रेन के कोच से निकलती हैं आग की भयानक लपटें। देखते ही देखते ‘साबरमती एक्सप्रेस’ आग के आगोश में आ जाती है और ट्रेन में लगी भीषण आग में झुलस जाते हैं वो कारसेवक जो राम मंदिर आंदोलन से जुड़े एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।
‘हादसा’ है या ‘साजिश’?
कौन जानता था कि कुछ ही सेकंड में सब कुछ बदल जाएगा और ये ट्रेन दुर्घटना एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनकर सामने आएगा। ना.. ना… सिर्फ ये सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि इस घटना ने गुजरात के माथे पर ‘गोधरा कांड’ नाम की अमिट छाप भी छोड़ी और इसी ‘गोधरा कांड’ को लेकर सवाल उठे कि ये ‘हादसा’ है या ‘साजिश’?
3 मई 2024 को रिलीज होगी फिल्म
अब इस सच्ची घटना पर ‘The Sabarmati Report’ नाम की फिल्म बनी है और फिल्म के मेकर्स का कहना है कि इसे बनने में बहुत मेहनत की गई है और सारे तथ्यों पर रिसर्च की गई है। करीब पांच साल तक इस पर रिसर्च हुए और कुछ ऐसी भी चीजें सामने आई हैं, जो बेहद हैरान करने वाली हैं। वहीं, अगर फिल्म के टीजर की बात करें तो इसमें विक्रांत मैसी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। 3 मई 2024 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट नजर आ रही है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा?
यह भी पढ़ें- Amar Singh Chamkila का ट्रेलर देख Diljit Dosanjh के दीवाने हुए यूजर्स, जानें क्या बोले?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
6 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
6 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
10 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
20 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
20 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
21 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
21 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines