The Great Indian Kapil Show Star Cast Fees: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। बीती रात शनिवार को शो का फर्स्ट एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। इस बार शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है। हालांकि होस्टिंग की कमान पहले की तरह इस बार भी कपिल शर्मा ही संभालते हुए नजर आए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले एपिसोड के लिए उन्होंने तगड़ी फीस चार्ज की है। आइए जानते हैं कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लिए कपिल शर्मा के साथ बाकी स्टार्स ने कितनी फीस चार्ज की है।
कपिल शर्मा ने शाहरुख खान को पीछे छोड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लिए मोटी फीस चार्ज की है। उनकी फीस ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा से शुरुआत करने वाले कपिल शर्मा अब टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कॉमेडियन किंग बन चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल ने शो के सिर्फ 5 एपिसोड के लिए ही 26 करोड़ रुपये की रकम वसूली है।
जाहिर है कि कपिल शर्मा पिछले 10 साल से शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वह हर एपिसोड के लिए मोटी रकम चार्ज करते आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा एक एपिसोड के लिए करीब 50 लाख रुपये की फीस लेते थे। ऐसे में महीने भर में उनके 8 एपिसोड आते थे, जिसके लिए कॉमेडियन करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते थे।
यह भी पढ़ें: Netflix पर कपिल शर्मा के शो में क्या-क्या बदलाव? क्या था टीवी पर जो OTT पर हुआ चेंज
सुनील ग्रोवर
फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में वापसी हुई है। 7 साल के बाद सुनील और कपिल एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं। शो में उनकी फीस की बात करें तो इस शो के लिए सुनील ग्रोवर भी कपिल शर्मा से पीछे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ग्रोवर ने एक एपिसोड के लिए करीब 25 लाख रुपये की फीस चार्ज की है।
कृष्णा अभिषेक
एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी कपिल शर्मा के नए शो में नए किरदार के साथ वापसी कर चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में उन्हें छोटे भैया का किरदार निभाते हुए देखा गया। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के बॉबी देओल का रोल प्ले किया। शो में कृष्णा की फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमेडियन ने एक एपिसोड के लिए 12 लाख रुपये की फीस चार्ज की है।
अर्चना पूरन सिंह
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की जज अर्चना पूरन सिंह भी पीछे नहीं हैं। जज की कुर्सी पर बैठकर हंसी के ठहाके लगाने के लिए अर्चना अब तक प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये फीस चार्ज करती आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी अर्चना पूरन सिंह ने मोटी फीस चार्ज की है। वहीं कीकू शारदा ने 7 लाख और राजीव ने करीब 6 लाख रुपये के आसपास फीस चार्ज की है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines