The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपनी पलटन के साथ ऑडियंस को हंसाने के लिए लौट चुके हैं। बीती रात शनिवार को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) का ग्रैंड प्रीमियर हो गया है। इस बार शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट हुआ है। शो के पहले गेस्ट रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर रहे। बता दें कि कपिल शर्मा शो ने लंबे समय के साथ वापसी की है। इसके साथ ही इस बार शो में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं।
शो में नजर आईं गिन्नी चतरथ
आमतौर पर कपिल शर्मा शो के हर एपिसोड में उनकी मां नजर आई हैं। हालांकि इस बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में अपने पति को चीयर करने के लिए कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ भी नजर आईं। इस दौरान कपिल अपनी पत्नी की टांग खिंचाई करते हुए दिखाई दिए।
सुनील ग्रोवर का नया किरदार
जाहिर है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने 7 साल के स्क्रीन शेयर की है। दोनों को साथ में देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड दिखे। हालांकि शो में इस बार सुनील ग्रोवर गुत्थी या डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर नहीं बल्कि अलग ही रोल में नजर आए। उनके किरदार का नाम ‘ढपली ‘है। साड़ी पहनकर लंबी चोटी में सुनील का किरदार काफी हद तक गुत्थी की याद दिलाता है, लेकिन उनके नए रूप को फैंस ने काफी पसंद किया है।
कीकू शारदा बने धनिया लाल
सुनील ग्रोवर की तरह की शो की अन्य स्टार कास्ट भी अलग-अलग किरदारों में नजर आए हैं। कीकू शारदा इस बार धनिया लाल के रोल में नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्हें लॉटरी के रोल में देखा जा चुका है। कृष्णा अभिषेक छोटे भैया यानी एनिमल के बॉबी देओल के किरदार में फैंस को एंटरटेन करते हुए नजर आए हैं।
ट्वीट वाला कॉन्सेप्ट हुआ गायब
कपिल शर्मा के नए शो से ट्वीट वाला कॉन्सेप्ट गायब हो चुका है। जहां पहले शो में आने वाले गेस्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर यूजर्स के फनी कमेंट पढ़ने का कॉन्सेप्ट था। वहीं नए शो के साथ ही इस कॉन्सेप्ट को हटा दिया गया है।
चंदू चायवाला दिखे गायब
कपिल शर्मा के बचपन के दोस्त चंदन प्रभाकर शो से गायब दिखे। जाहिर है कि चंदन प्रभाकर कपिल शर्मा शो में चंदू चायवाला के किरदार में नजर आते थे। हालांकि नए शो में चंदू चायवाला को नहीं देखकर फैंस निराश दिखे। इसके अलावा कपिल की ऑन स्क्रीन वाइफ के रोल में नजर आ चुकीं सुमोना चक्रवर्ती भी शो से गायब दिखाई दीं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
10 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
199 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
221 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines