Tamannaah Bhatia Vijay Varma: बी-टाउन के पॉपुलर लव बर्ड्स तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Varma) अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। हाल ही में विजय की अपकमिंग फिल्म ‘मर्डर मुबारक‘ (Murder Mubarak) की स्पेशल स्क्रीनिंग पर उनकी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया भी पहुंची थीं। इस पावर कपल ने इस दौरान लोगों का ध्यान खींच लिया। एक तो इनका रोमांस देख लोगों की नजरें इनसे नहीं हट रही थीं और ऊपर से इन्होंने आउटफिट भी ऐसे पहने कि दोनों सुर्खियों में छा गए। खासकर तमन्ना का स्टाइलिश अवतार इस वक्त चर्चा में बना हुआ है।
विजय वर्मा की फिल्म की स्क्रीनिंग में दिखीं तमन्ना भाटिया
इतने सारे सेलिब्रिटीज के बीच जब सभी की नजरें तमन्ना पर अटकी हैं समझ ही जाइए कि उन्होंने कुछ तो खास कमाल दिखाया होगा। दरअसल, इस इवेंट पर एक्ट्रेस एक स्पेशल ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने व्हाइट कलर की जालीदार बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। ये ड्रेस देखने में जितनी स्टाइलिश है उतनी ही कॉम्प्लिकेटेड भी। ऐसे में एक्ट्रेस को इसके ऊपर एक व्हाइट जैकेट पहननी पड़ी नहीं तो उनके साथ oops मोमेंट भी हो सकता था। तमन्ना भाटिया ने पूरा वक्त इस ड्रेस पर ओवर साइज्ड जैकेट पहनकर स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड की। ऐसे में अब यूजर्स एक्ट्रेस की इस ड्रेस पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
तमन्ना भाटिया के कपड़ों पर लोगों की राय
एक यूजर ने तो तमन्ना भाटिया के इस डिजाइनर आउटफिट को टेबल पर बिछाने वाले कपड़े से ही कम्पेयर कर दिया है। तो कोई बोला, ‘कुछ भी पहनकर निकल जाओ।’ एक शख्स ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘इतना पैसा होकर भी फटा ड्रेस।’ किसी ने सवाल किया, ‘इनका स्टाइलिस्ट कौन है?’ एक ने लिखा, ‘और ये लोग उर्फी जावेद को गाली देते हैं।’ कोई मुंह बनाकर बोला, ‘तमन्ना ने क्या पहना है?’ एक ने तो ये भी कह दिया, ‘इनको कोई सरोजिनी मार्केट से कपड़े दिलाओ यार।’ कोई कहता है, ‘फेविकोल से चिपकाई क्या ड्रेस?’ किसी ने लिखा है, ‘इनको ड्रेसिंग की समझ आते-आते ही आएगी।’
यह भी पढ़ें: Kundali Bhagya एक्ट्रेस Twinkle Vasisht ने रचाई शादी, लिपलॉक करते हुए फोटो वायरल
विजय वर्मा हुए ट्रोल
बता दें, तमन्ना भाटिया के कपड़ों के अलावा लोगों ने उनके बॉयफ्रेंड को भी ट्रोल किया है। विजय वर्मा को गर्लफ्रेंड के साथ देख एक ट्रोलर बोला, ‘लंगूर के हाथ में अंगूर।’ एक यूजर ने मजाक में कमेंट किया, ‘अच्छे फल हमेशा कीड़े-मकौड़े खा लेते हैं।’ एक ने एक्टर के कपड़ों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘विजय भी तमन्ना लगने लगा है अब।’ कोई कहता है, ‘बॉयफ्रेंड कम बॉडीगार्ड ज्यादा लग रहा है।’ तो कोई उनके कपड़े देख बोला, ‘ये दूसरा रणवीर सिंह है।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines