Taapsee Pannu Talks About Her Marriage Plan: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था। उन्होंने बताया था कि वह बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो (Mathias Boe) को लंबे समय से डेट कर रही हैं। इस खबर के आने के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।
सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर भी गॉसिप शुरू हो गईं कि कपल मार्च में शादी कर सकता है। अब खुद तापसी पन्नू ने अपनी शादी के प्लान को लेकर अपडेट दिया है। साथ ही बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग अपने रिलेशनशिप पर भी बात की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
यह भी पढ़ें: Nayanthara के तलाक पर ताजा अपडेट, एक्ट्रेस ने शेयर की ऐसी पोस्ट, फैंस बोले- ये क्या हो गया?
डेटिंग को लेकर कही ये बात
तापसी पन्नू ने Zoom को दिए एक इंटरव्यू में बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘पूरी ईमानदारी से कहूं तो मेरी डेटिंग लाइफ कभी भी ज्यादा तड़क-भड़क वाली नहीं रही। बाकी अन्य लोगों की तरह ही मुझे भी अपने राजकुमार तक पहुंचने से पहले कई मेंढकों को चूमना पड़ा।’ एक्ट्रेस ने कहा, ‘उससे (मैथियास बो) से मिलने से पहले मुझे लगता था कि सिर्फ मैच्योर इंसान ही मुझे यह अहसास करा सकता है।’
इंटरव्यू में तापसी ने आगे कहा, ‘मैथियास बो सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि मेरी फैमिली और मेरी डेल रुटीन को भी प्रभावित करते हैं। इसलिए मुझे अहसास होता है कि मैं एक मैच्योर इंसान के साथ रहना चाहती हूं। न किसी लड़के के साथ।’
शादी की खबरों पर किया रिएक्ट
इस दौरान तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर चल रहीं अपनी शादी की खबरों पर भी रिएक्ट किया। तापसी ने कहा, ‘मैं किसी दिन शादी करने का प्लान कर रही हूं लेकिन वो दिन जब भी आएगा तो सभी को पता चल जाएगा। शादी की अफवाह फैलाना बेकार है।’ उन्होंने अफवाहों पर कहा, ‘अगर शादी को लेकर अटकलें लगानी ही थीं तो आपको यह काम दस साल पहले ही शुरू कर देना चाहिए था।’
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने जब से मैथियास बो को डेट करना शुरू किया है, मुझे तब से ही पता था कि मेरी शादी जब भी होगी उसी के साथ होगी। मुझे यह बात समझ नहीं आती कि शादी को लेकर इतनी जल्दबाजी क्यों हैं? आप लोग मुझे मेरे काम के लिए प्यार करते हैं और मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिलहाल कोई भी सफाई नहीं देना चाहती हूं।’
अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप
तापसी पन्नू ने आगे कहा कि वह अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ईमानदार रहीं हैं। उन्होंने कुछ नहीं छिपाया है। वहीं जब शादी होगी तो लोगों को पता चल जाएगा। गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने अपनी बात रखकर फिलहाल के लिए शादी की खबरों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डंकी’ में नजर आईं थीं। जल्द ही वह फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में दिखाई देंगी। पिछले दिनों ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
5 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
77 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines