Swatantrya Veer Savarkar X Review: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ (Swatantra Veer Savarkar) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का काफी इंतजार कर रहे थे। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद सोशल मीडिया X पर दर्शकों के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। वीर दामोदर सावरकर के किरदार में रणदीप हुड्डा ने दर्शकों का दिल जीता है या नहीं, आइए जानते हैं।
यहां देखें फैंस के रिएक्शन
रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ देखने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैंने यह फिल्म देख ली है। क्या अमेजिंग फिल्म है ये। लव्ड इट, थैंक्यू रणदीप हुड्डा। मैं इस फिल्म को 5 स्टार्स देता हूं।’
एक यूजर ने लिखा, ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर का प्रीमियर देखा। रणदीप हुड्डा ने इस फिल्म के जरिए भारतीय स्वतंत्रता के लिए वीर सावरकर परिवार के बलिदान और तकलीफों को दुनिया के सामने लाने की सराहनीय कोशिश की है। यह फिल्म यूथ और क्रिटिक्स को देखनी चाहिए।’
एक यूजर ने अंकिता लोखंडे की तारीफ करते हुए लिखा, ‘टीवी की फेवरेट से दमदार कलाकार तक! #स्वतंत्र्यवीरसावरकर में यमुना बाई का किरदार निभाकर अंकिता छा गई हैं। मूवी लवर्स फिल्म को जरूर देखें।’
यह भी पढ़ें: Madgaon Express Review: हंसी से लोटपोट कर देगी ‘मडगांव एक्सप्रेस’, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू
घर बेचकर रणदीप हुड्डा ने बनाई फिल्म
गौरतलब है कि ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के जरिए रणदीप हुड्डा ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। फिल्म में वह राज नेता और क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के किरदार में हैं, जबकि उनकी पत्नी की भूमिका में अंकिता लोखंडे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप ने खुलासा किया था कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। इसके लिए उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा। किरदार में घुसने के लिए रणदीप हुड्डा ने 26 किलो वजन भी घटाया है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
6 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
7 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
7 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
7 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
10 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
79 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
199 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
221 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines