Box Office Collection: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार, 22 मार्च को दो फिल्में रिलीज हुईं। एक तरफ रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर‘ (Swatantrya Veer Savarkar) रिलीज हुई। दूसरी ओर कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ (Madgaon Express) रिलीज हुई। बॉलीवुड की दोनों ही फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था। फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों का भी पॉजीटिव रिस्पांस मिला। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में कौन-सी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में शाही परिवार को बड़ा झटका, ससुर के बाद अब बहू Kate Middleton को ये गंभीर बीमारी
स्वातंत्र्यवीर सावरकर
Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने ओपनिंग डे पर 1.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की बायोपिक है, जिसमें रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर का किरदार निभाया है। वहीं टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे उनकी पत्नी यमुनाबाई के किरदार में हैं। फिल्म से जैसी उम्मीद थी, पहले दिन इतनी कमाई नहीं हो पाई है। हालांकि वीकेंड पर कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
मडगांव एक्सप्रेस
कुणाल खेमू की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को एंट्री की। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सोशल मीडिया पर भी इसे पॉजिटिव रिस्पांस मिला। हालांकि कमाई के मामले में ‘मडगांव एक्सप्रेस’ पीछे रह गई है। बता दें कि फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, अविनाश तिवारी और प्रतीक गांधी लीड रोल में हैं। वहीं नोरा फतेही भी अहम भूमिका में हैं।
दोनों ही अलग जॉनर की फिल्म
आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे स्टारर ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ और कुणाल खेमू की डेब्यू डायरेक्शन कॉमेडी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ दोनों ही फिल्मों का जॉनर का बेहद अलग है। एक बायोपिक है तो दूसरी फुल कॉमेडी फिल्म। ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का डायरेक्शन रणदीप हुड्डा ने किया है, जबिक इसे प्रोड्यूस ज़ी स्टूडियोज़ आनंद पंडित, रणदीप हुड्डा, संदीप सिंह और योगेश राहर ने किया है। फिल्म दो भाषाओं हिंदी और मराठी में रिलीज में रिलीज हुई है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines