Veer Savarkar Box Office Prediction: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ (Swatantra Veer Savarkar) आज 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। पिछले दिनों ही फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। इसके बाद से ही फैंस इस हिस्टोरिकल बायोपिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ आज रिलीज हो रही है तो जान लेते हैं कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है।
क्या कहती है प्रिडिक्शन रिपोर्ट?
आपको बता दें कि ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के जरिए रणदीप हुड्डा अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म राजनेता और क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है, जिसके किरदार में रणदीप हुड्डा दिखाई देंगे। वहीं उनकी पत्नी के रोल में अंकिता लोखंडे होंगी। इस बीच फिल्म का पहला दिन कैसा रहता है और फिल्म कितनी कमाई करती है इस पर फिल्म एक्जीबिटर अक्षय राठी की प्रिडिक्शन रिपोर्ट आ गई है।
फिल्म एक्जीबिटर अक्षय राठी के मुताबिक, रणदीप हुड्डा की ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ ओपनिंग डे पर 1-2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय राठी का कहना है कि यह फिलहाल अनुमान है। दर्शकों के रिएक्शन के आधार पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है।
घर बेच कर बनानी पड़ी थी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणदीप हुड्डा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ को बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने घर बेचकर इस फिल्म को बनाया है। हाल ही में रणदीप की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी, जिसमें एक्टर का वजन काफी कम लग रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनायक दामोदर सावरकर बनने के लिए रणदीप हुड्डा ने अपना 26 किलो वजन घटाया था।
बहन अंजलि हुड्डा करेगी डेब्यू
आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा की बहन डॉ. अंजलि हुड्डा इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उनके भाई रणदीप का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के बाद उनकी मां भावुक हो गईं थी, जबकि उनके पिता गुस्से में थे। अंजलि ने बताया कि उनके पिता ने उनसे यह तक कह दिया था कि वह एक्टर को प्रोत्साहित करना बंद करें। वहीं मां कहती थीं कि मैं अपने बेटे को ऐसे नहीं देख सकती। वह हड्डियों का ढांचा बन गया है। गौरतलब है कि मेहनत के साथ बनाई गई इस फिल्म से रणदीप हुड्डा को काफी उम्मीदें हैं।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन की फोटो, आवाज और नाम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
14 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
15 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
15 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
19 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
29 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
29 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
30 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines