Sushant Singh Rajput Sister Appeals To Pm: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सुशांत की मौत को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि अब तक उन्हें कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पीएम मोदी से इस केस में चल रहे सीबीआई जांच में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने पीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि वो और उनका परिवार पिछले कई महीनों से सीबीआई के जवाब का इंतजार कर रहा है।
श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर कर क्या कहा
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर कहा कि वो ये वीडियो पीएम मोदी तक अपना मैसेज पहुंचाने के लिए बना रही हैं। उन्होंने कहा कि वो बताना चाहती हैं कि उनके भाई को गुजरे 45 महीने यानी तीन साल से अधिक हो गए हैं। उनके परिवार को नहीं पता कि इस केस में सीबीआई की जांच कहां तक पहुंची है। उन्हें अब तक इससे संबंधित कोई अपडेट नहीं मिला है।
यही कारण है कि वो देश के पीएम से गुहार लगा रही हैं कि वो इस केस में हस्तक्षेप करें, ताकि उन्हें इस बात को जानने में मदद मिले कि सीबीआई की इन्वेस्टीगेशन में कहां तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि हमारे मन में इस घटना को लेकर कई सारे सवाल उलझे पड़े हैं, आपकी मदद से हमें जवाब मिलने की उम्मीद है। हमें अपने कानून व्यवस्था पर भरोसा है, इसलिए हम उस जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि 14 जून के दिन क्या हुआ था।
श्वेता ने इंटरव्यू के जरिए सीबीआई से पूछे थे कई सवाल
श्वेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वो आजतक भाई के फ्लैट पर नहीं गई हैं, जहां ये हुआ था। श्वेता ने सीबीआई को कोट करते हुए कई सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा हमें पता नहीं कि असलियत में वहां क्या हुआ था? बेड और पंखे के बीच में इतना स्पेस नहीं था कि कोई वहां खुद फांसी लगा सके। इसके अलावा जब अपार्टमेंट छोड़ा गया तो मकान मालिक को चाबियां लौटाई गईं, उन्होंने हमें बताया कि उस कमरे की चाबियां गायब थीं, जहां ये हादसा हुआ। किसी को नहीं पता कि चाबी कहां गई? भाई कभी अपने कमरे में ताला नहीं लगाता था, लेकिन उस दिन कमरे में ताला लगा था। उसी दिन घर में और आस-पास के सारे सीसीटीवी कैमरे बंद थे।
सुशांत से जुड़ा कहानियां बताते हुए इमोशनल हुई श्वेता
श्वेता जब इंटरव्यू में अपने भाई सुशांत के बारे में बात कर रही थीं तो वो इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि वो दोनों एक दूसरे से बस एक साल छोटे हैं। उन्होंने बचपन से साथ सबसे ज्यादा वक्त गुजारा है। उन्हें इस बात का दुख है कि वो आखिरी समय पर भी अपने भाई को देख नहीं पाईं। कोविड के लिमिटेशन के कारण उन्हें इंडिया आने में बहुत समय लगा। उन्होंने बताया कि उनका परिवार बीते साल किन सिचुएशन से गुजरा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो अक्सर भाई का साथ महसूस करती हैं। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें अपने सवालों के जवाब जरूर मिलेंगे।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
6 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
6 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
10 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
20 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
20 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
21 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
21 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines