Surbhi Chandna Reception Video: ‘इश्कबाज’ (Ishqbaaaz) एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) के फैंस उनकी वेडिंग फोटोज का कब से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस के पास लगता है शादी के बाद अभी तक वक्त नहीं मिल पाया है कि वो फैंस के साथ भी अपनी खुशी बांट सकें। ऐसे में उन्होंने अभी तक अपनी वेडिंग फोटोज भी शेयर नहीं की हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैन पेज पर सुरभि चंदना की शादी के हैप्पी मोमेंट्स लीक हो गए हैं। अभी उनकी एंट्री और फेरे के वीडियो को लेकर चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि इतने में इस न्यूली मैरिड कपल के वेडिंग रिसेप्शन की झलक भी सामने आ गई है।
सुरभि चंदना का वेडिंग रिसेप्शन लुक
इस बार भी सुरभि चंदना और करण शर्मा (Karan Sharma) के सोशल मीडिया से नहीं बल्कि उनके फैन पेज पर इस कपल के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो लीक हो गए हैं। 2 मार्च को शादी के बंधन में बंधने के बाद इस कपल ने अपना वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया। अब इनके रिसेप्शन का लुक चर्चा में बना हुआ है। अपने रिसेप्शन में सुरभि चंदना ने बेहद मॉडर्न लुक लिया है। वन साइड ऑफ शोल्डर गोल्डन-ब्राउन शिमरी ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हाथों में चूड़ा, गले में मंगलसूत्र और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ सुरभि बेहद ग्लैमरस लगीं। स्लीक ओपन हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप सुरभि को काफी सूट कर रहा है। तो वहीं, दूल्हे राजा भी टक्सीडो में कुछ कम हीरो नहीं लग रहे।
सुरभि चंदना ने पति संग किया डांस
इन दोनों ने अपने रिसेप्शन पर जमकर कपल फोटोशूट करवाया। इसके अलावा इनका एक रोमांटिक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। शादी के बाद इस जोड़े का पहला कपल डांस सामने आया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस लेटेस्ट वीडियो में सुरभि अपने पति करण के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रही हैं। इंग्लिश गाने पर अपने रिसेप्शन में कपल को जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। बाहों में बाहें डाल दोनों ने पार्टी में आग लगा दी और सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहे। सभी मेहमान इनकी केमिस्ट्री ही देखते रह गए। कपल का ये रोमांटिक अंदाज अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सभी को इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें: Manisha Rani का इमोशनल वीडियो वायरल, Jhalak Dikhhla Jaa की जीत का किसे दिया श्रेय?
सुरभि चंदना की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे दोस्त
इसके अलावा एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपने परिवार और ससुराल वालों के साथ भी जमकर पोज दिए हैं। ये पूरा फंक्शन ही हंसी-खुशी, डांस, रोमांस और मस्ती से भरा रहा। टीवी इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां सुरभि चंदना की शादी और रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा बनीं। खासकर इश्कबाज शो की लगभग पूरी स्टारकास्ट एक्ट्रेस की शादी में शामिल हुई। सभी अब एक्ट्रेस को शादी की बधाई दे रहे हैं और उनकी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए कामना कर रहे हैं। फैंस सुरभि की शादी की झलक देख खुशी से फूले नहीं समा रहे।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
2 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
2 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
2 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
6 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
43 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
74 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
195 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
217 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines