Sunny Deol: सनी देओल और बॉबी देओल का ब्रो-लव किसी से छिपा नहीं है। दोनों भाई एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं। वहीं मस्ती के मामले में भी दोनों सबसे आगे हैं, जिसकी झलक हाल ही में हुए ‘जी सिने अवॉर्ड 2024’ (zee cine awards 2024) में देखी गई है। इस दौरान सनी देओल (Sunny Deol) की शानदार एंट्री ने अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए हैं।
‘जी सिने अवॉर्ड’ में देओल ब्रदर्स की एंट्री
मुंबई के वर्ली में जी सिने अवॉर्ड 2024 का आयोजन किया गया था। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान सनी देओल और बॉबी देओल भी अवॉर्ड सेरेमनी में नजर आए। वहीं समारोह के दौरान दोनों की मस्ती ने अवॉर्ड फंक्शन में जान फूंक दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी देओल फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) में बॉबी देओल के डांस स्टेप को कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं।
अबरार बने तारा सिंह
फिल्म एनिमल में बॉबी देओल का विलेन अवतार लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म में बॉबी देओल ने अबरार का रोल अदा किया था। अबरार के रूप में बॉबी देओल के ‘जमाल कुडू’ (Jamal Kudu) डांस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। ऐसे में सनी देओल ने भी भाई के डांस स्टेप को दोहराने की कोशिश की, तो पूरी अवॉर्ड सेरेमनी में धमाल मच गया।
‘जमाल कुडू’ पर नाचे सनी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, बॉबी देओल स्टेज पर खड़े हैं और हाथों में ग्लास लेकर सभी से ‘जमाल कुडू’ पर डांस करने का इशारा कर रहे हैं। तभी बॉबी फ्रंट रो में बैठे सनी देओल की तरफ देखते हैं और सनी देओल अपनी कुर्सी से उठकर बॉबी की तरफ बढ़ते हैं। वहीं बॉबी भी स्टेज से नीचे उतर कर भाई को गले लगा लेते हैं। जिसके बाद बॉबी सनी के हाथों में ग्लास थमाते हैं और सनी देओल अबरार की स्टाइल में ‘जमाल कुडू’ गाने पर नाचने लगते हैं। सनी को ‘जमाल कुडू’ का सिग्नेचर स्टेप करते देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।
फैंस ने दिया रिएक्शन
‘जी सिने अवॉर्ड’ के मंच पर देओल ब्रदर्स की मस्ती देखकर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘भाई हो तो ऐसा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘धरम जी का परिवार कितना प्यारा है।’ अगले यूजर ने लिखा, ‘इसको लाइक नहीं किया तो क्या किया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लॉर्ड बॉबी वर्सेज तारा सिंह।’ एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘जिस तरह से ये हाथ में शराब लेकर नाच रहे हैं…ये पक्का एक्साइज टैक्स बढ़वा देंगे।’ एक फैन ने कमेंट किया कि, ‘आज से 20 साल पहले किसने सोचा होगा कि सनी और बॉबी देओल 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म देंगे।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines