Sunny Arya Distribute Scooty: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नजर आए मशहूर कंटेंट क्रिएटर सनी आर्य (Sunny Arya) ने एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया है। आए दिन उनके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी वो कॉमेडी करते नजर आते हैं तो कभी पब्लिक में बीवी से मार खाकर सुर्खियां बटोर लेते हैं। हाल ही में वो ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स को पैसे बांटकर लाइमलाइट में आ गए थे। उनका यूं गरीबों के लिए प्यार देख फैंस भी भावुक हो गए। ऐसे में एक बार फिर तहलका भाई (Tehelka Bhai) गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए हैं।
तहलका भाई ने मुफ्त में बांटी स्कूटी
उन्होंने अब गरीबों को पैसों के बाद मुफ्त में स्कूटी बांटी हैं। उनका एक वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है जिसमें वो ये नेक काम करते दिख रहे हैं। बता दें, अगर आपको भी मुफ्त में स्कूटी चाहिए तो आपको भी सनी आर्य नई चमचमाती स्कूटी देंगे लेकिन आपको भी इन पैमानों पर खरा उतरना होगा। अब स्कूटी को हासिल करने के लिए क्या करना होगा चलिए ये भी जान लेते हैं। खुद तहलका भाई ने इस वीडियो में बताया है कि किस आधार पर वो लोगों को स्कूटी गिफ्ट कर रहे हैं। सबसे पहले तो उन्होंने दिखाया है कि किन लोगों को नई स्कूटी दी है। सभी लोगों ने इस वीडियो में ‘आई लव तहलका भाई’ की टी-शर्ट पहनी हुई है। साथ ही स्कूटी पर भी ‘आई लव तहलका भाई’ का स्टीकर लगा हुआ है।
इस शर्त पर मिल सकती है आपको भी स्कूटी
सभी लोग सनी आर्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आखिर में सनी आर्य कहते हैं- ‘हर बंदे को स्कूटी मिलेगी। जिसकी सैलरी बहुत कम है 10 से 12 हजार रुपये, जो रेंट पर रहता है, जो बहुत परेशान है तहलका भाई उसके लिए खड़ा है।’ इसके अलावा वीडियो में स्कूटी पर ‘तहलका भाई ट्रस्ट’ का स्टीकर लगाते हुए भी देखा जा सकता है। यानी अगर आपको भी मुफ्त में चाहिए तो आपकी सैलरी 10 से 12 हजार के बीच होनी चाहिए। अब उनके इस वीडियो को देख एक तरफ लोग उन्हें मसीहा बता रहे हैं तो कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। चलिए देखते हैं लोगों का उनके इस कदम पर क्या कहना है।
यह भी पढ़ें: Rihanna का असली नाम क्या? पॉप सिंगर के ऐसे 7 सच जो सरप्राइज कर देंगे
किसी ने किया ट्रोल तो किसी ने बताया मसीहा
एक यूजर ने लिखा है, ‘ये काम हर केपेबल सेलेब को करना चाहिए।’ एक ने सवाल किया, ‘भाई हमको भी चाहिए उसके लिए क्या करना है?’ एक फैन ने लिखा, ‘तहलका भाऊ नहीं गरीबों का मसीहा।’ एक शख्स ने सलाह देते हुए लिखा, ‘अच्छा काम… लेकिन अपना कैमरा घर पर छोड़कर आओ।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, ‘फाइनेंशियल स्टेबल को गिफ्ट मत करो, उनको करो जो एक समय का खाना भी अफोर्ड नहीं कर सकता।’ एक ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘इतना स्टाइलिश गरीब पहली बार देखा।’ एक कमेंट आया, ‘किसी भाई महान के एक हाथ में वॉच दूसरे हाथ में क्रेटा कार की चाबी। ग्रीन टी शर्ट वाला भाई खेल गया।’ दूसरे शख्स ने गुस्से में लिखा, ‘स्कूटी देकर फिर ले लेगा।’ एक ने इल्जाम लगाते हुए कहा, ‘ये सब पब्लिसिटी है अपने ही कर्मचारियों को दी होगी।’ किसी ने कहा, ‘वीडियो खत्म होते ही सबको 100-100 रुपये मिल जाएगा एक्टिंग का।’ एक कमेंट में लिखा है, ‘चलो अब वीडियो बन गई उतरो नई स्कूटी से।’ तो किसी ने उन पर पब्लिसिटी करवाने का आरोप भी लगाया है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
3 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
4 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
4 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
4 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
4 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
8 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
45 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
76 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
219 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines