South Actress Arundhathi Nair Health Update: मशहूर साउथ एक्ट्रेस अरुंधति (Arundhathi) का कुछ दिन पहले एक भयानक एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद एक्ट्रेस की फैमिली ने रिवील किया कि उनकी हालत सीरियस है और एक्ट्रेस वेंटिलेटर पर हैं। अरुंधति को लेकर लगातार दिल तोड़ देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। अब तक एक्ट्रेस की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। अब एक्ट्रेस की बहन ने सोशल मीडिया पर एक नोट जारी कर फैंस को जरूरी जानकारी दी है। अरुंधति की कंडीशन के बारे में जानकर फैंस मायूस हो सकते हैं।
सड़क हादसे के बाद नाजुक है एक्ट्रेस की हालत
कुछ समय पहले एक्ट्रेस की करीबी दोस्त ने रिवील किया था कि अरुंधति के हाथ और कॉलर बोन में फ्रैक्चर हुआ है और डॉक्टर्स ने इसकी सर्जरी की है। साथ ही एक्ट्रेस की दोस्त ने ये भी बताया था कि उनकी ब्रेन सर्जरी भी होनी है। इसके लिए उनका थोड़ा स्टेबल होना जरूरी है लेकिन लगता है अभी तक अरुंधति की सर्जरी नहीं हो पाई है। दरअसल, एक्ट्रेस की बहन ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें कुछ ऐसा ही लिखा हुआ है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘जैसे कि अभी भी मेरी बहन अरुंधति 12 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। उसका बुखार इतना तेज है कि डॉक्टर्स भी फिलहाल सर्जरी नहीं कर पा रहे हैं।’
डॉक्टर्स नहीं कर पा रहे सर्जरी
उन्होंने अपने इस इस पोस्ट में आगे लिखा, ‘डॉक्टर्स ने हमे सलाह दी है कि हम सभी उनकी धीरे-धीरे रिकवरी का प्लान बनाएं। प्लीज अच्छे विचार और दुआएं जारी रखें। साथ ही कृपया इस बैंक डिटेल्स को भी कंसीडर करें। अगर कोई सच में हमे खर्चों में सपोर्ट करना चाहता है, तो यहां QR कोड और अकाउंट डिटेल्स अटैच की गई हैं।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस की बहन ने QR कोड की तस्वीर शेयर की है। साथ ही कैप्शन में मदद के लिए अकाउंट नंबर, IFSC कोड और सभी जरूरी जानकारी साझा की गई हैं। अब 13 दिन से एक्ट्रेस अरुंधति वेंटिलेटर पर हैं तो उनका खर्च परिवार के लिए उठा पाना मुश्किल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के हिरासत में जाने पर क्या बोले Elvish Yadav? पोस्ट हुआ वायरल
परिवार हाथ जोड़ मांग रहा लोगों से मदद
दरअसल, अरुंधति अपने परिवार की इकलौती कमाऊ सदस्य थीं। जब से वो हॉस्पिटल में हैं उनके परिवार को काफी मुश्किलों का सामने करना पड़ रहा है। मेडिकल बिल्स भरने के लिए भी अब एक्ट्रेस की फैमिली कैंपेन की मदद से पैसे जुटाने की कोशिश कर रही है। अभी तक कोई भी बड़ा सेलिब्रिटी एक्ट्रेस की मदद के लिए सामने नहीं आया है। आम जनता भी फ्रॉड के डर से एक्ट्रेस की मदद नहीं कर रही है। ऐसे में अब एक्ट्रेस का इलाज पूरा होना और भी मुश्किल होता जा रहा है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines