Actor Seshu Death Reason: साउथ के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन को लेकर कुछ दिन पहले एक बुरी खबर सामने आई थी। इस खबर से हर तरफ मायूसी छा गई। आज तक इंडस्ट्री शोक मना रही है। कोई भी मशहूर एक्टर लक्ष्मी नारायणन शेषु (Lakshmi Narayanan Seshu) के निधन की खबर से उबर नहीं पा रहा है। हर तरफ गम के बादल छाए हुए हैं। इंडस्ट्री में सूनापन छा गया है और वो चमकता सितारा सभी को याद आ रहा है। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
एक्टर शेषु के निधन की असली वजह हुई रिवील
अब एक्टर शेषु की मौत को लेकर शॉकिंग खुलासा हुआ है। एक मशहूर डायरेक्टर ने अब कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर आपका भी दिल टूट जाएगा। दरअसल, अब शेषु के निधन की वजह सामने आई है और डायरेक्टर ने रिवील किया है कि उनकी जान बचाई जा सकती थी। यानी अगर सब ठीक रहता तो उनका इलाज हो सकता था और आज वो हमारे बीच होते। शेषु की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी ये तो पूरी दुनिया जानती है। लेकिन उनका इलाज क्यों नहीं हो पाया ये शायद ही किसी को पता होगा।
क्यों नहीं बच पाई एक्टर की जान?
अब जाने-माने डायरेक्टर जॉनसन ने इस राज से पर्दा उठाया है कि आखिर एक्टर की जान क्यों नहीं बच पाई। उन्होंने हाल ही में बताया है कि शेषु फाइनेंसियल क्राइसिस से गुजर रहे थे। एक्टर के पास अपने इलाज तक के पैसे नहीं थे। पैसों की किल्लत के चलते उन्होंने जिंदगी का साथ छोड़ दिया। न तो एक्टर के पास इलाज के पैसे थे और न ही किसी बड़े स्टार ने उनकी मदद की। यानी अगर कोई शेषु की मदद के लिए आगे आया होता तो आज सिनेमा जगत में मातम का साया नहीं पसरा होता। वो सितारा जो अब आसमान में चमक रहा है वो पर्दे अपनी अदाकारी से शाइन कर रहा होता।
यह भी पढ़ें: Kriti Kharbanda को शादी के बाद फिर हुआ प्यार? बोलीं- ‘मैंने नहीं सोचा था लेकिन…’
धनुष के साथ भी किया था काम
बता दें, एक्टर और कॉमेडियन लक्ष्मी नारायणन शेषु ने चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दम तोड़ा था। बात अगर उनके इंडस्ट्री को दिए योगदान की करें तो साल 2002 में धनुष (Dhanush) की फिल्म ‘Thulluvadho Ilamai’ से डेब्यू करने के बाद वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके थे। उन्हें असली पहचान टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘Lollu Sabha’ से मिली थी। लोग उन्हें लोलू सभा शेषु (Lollu Sabha Seshu) नाम से भी जानते थे।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
10 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
199 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
221 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines