Daniel Balaji Passes Away:फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आ रही है। साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर डैनियल बालाजी (Daniel Balaji) का निधन हो गया है। उन्होंने 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर की मौत की वजह दिल का दौरा बताया जा रहा है। बता दें कि डैनियल बालाजी ने फिल्मों में विलेन बनकर फैंस का दिल जीता था। काखा काखा, पोलाधवन, वेट्टैयाडु विलायाडु और वडा चेन्नई जैसी कई फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग देखने को मिली थी। उनके अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके फैंस भी इस खबर से काफी दुखी हैं और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अस्पताल में हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ एक्टर डैनियल बालाजी का निधन शुक्रवार रात को दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है, जिसमें बताया गया कि डेनियल को सीने में दर्द की समस्या थी, जिसके चलते उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से प्रशंसकों को गहरा दुख पहुंचा है।
रमेश बाला ने किया पोस्ट
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘चौंका देने वाला! अभिनेता #डैनियलबालाजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.. वह 48 वर्ष के थे। शानदार एक्टर।’ मिली जानकारी के मुताबिक, डैनियल बालाजी का अंतिम संस्कार 30 मार्च को पुरसाईवालकम में उनके आवास पर किया जाएगा। एक्टर के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
इन फिल्मों में आए थे नजर
आपको बता दें कि डैनियल बालाजी को वेट्टैयाडु विलायाडु, थंबी इन वाडा चेन्नई में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत मशहूर शो ‘चिथी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने काखा काखा, पोलाधवन, वेत्तैयदु विलायडू और वडा चेन्नई जैसी फिल्मों में काम करते हुए अपनी अलग पहचान बना ली थी। एक्टर होने के साथ-साथ डैनियल धर्मनिष्ठ इंसान भी थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अवाडी में एक मंदिर का निर्माण करवा रहे थे। उनके अचानक निधन से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
38 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
69 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
190 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
212 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में
310 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
316 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
336 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
337 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
362 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines