Sidhu Moosewala Parents blessed with Baby Boy: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) के घर में किलकारी गूंज चुकी है। सिंगर की 58 वर्षीय मां चरण कौर (Charan Kaur) ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद सभी फैंस में खुशी का माहौल है। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बच्चे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ पिता बलकौर सिंह ने बेटे की तस्वीर भी साझा की है।
बेटे संग शेयर की तस्वीर
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर बेटे की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बच्चे को हाथ में ले रखा है। इस पोस्ट के साथ बलकौर सिंह ने लिखा- शुभदीप (सिद्दू मूसेवाला) को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोंद में डाल दिया है। भगवान की कृपा से परिवार स्वस्थय है और मैं सभी शुभचिंतकों के आपार प्यार का आभारी हूं।
लीजेंड कभी नहीं मरते
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने नवजात बच्चे के साथ जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर भी मौजूद है। सिद्धू की तस्वीर पर लिखा है – लीजेंड नेवर डाय (लीजेंड कभी नहीं मरते)। इसी के साथ बलकौर सिंह के सामने एक केक भी रखा है, जिसपर हैप्पी बर्थडे का स्टैंड लगा है। इस तस्वीर से साफ है कि बलकौर सिंह के लिए उनका बेटा फिर से लौट आया है और वो सिद्धू का जन्मदिन मना रहे हैं।
खबरों को बताया था अफवाह
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 12 मार्च को भी एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी खबरों को अफवाह करार दिया था। उन्होंने फेसबुक पोस्ट साझा करते हुए सिद्धू के फैंस से अफवाहों पर यकीन ना करने की बात कही थी, जिसके बाद सभी को लगने लगा था कि चरण कौर की प्रेग्नेंसी की खबर झूठी है। हालांकि उसी पोस्ट में बलकौर सिंह ने यह भी लिखा था कि अगर कुछ होगा तो वो सिद्धू के फैंस से जरूर शेयर करेंगे। उन्होंने अपना वादा पूरा किया। बेटे के साथ तस्वीर देखने के बाद फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।
IVF से मां बनीं चरण कौर
सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी कंसीव की, जिसे सुनकर सभी आश्चर्यचकित हो गए थे। मगर आपको बता दें कि चरण कौर IVF तकनीक की मदद से मां बनीं हैं। वहीं 60 वर्षीय बलकौर सिंह एक बार फिर से पिता बन गए हैं। इस खबर को जानने के बाद सिद्धू के फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। सभी ने सिद्धू के माता-पिता को बधाई देना शुरू कर दिया है। कई फैंस का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला फिर से लौट आए हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
6 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
43 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
74 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
195 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
217 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines